IPL में दो साल बाद फिर दिखेगा स्टीव स्मिथ का जलवा, 'जबरदस्त' टीम में हुए शामिल, KKR फैंस हुए सबसे ज्यादा खुश

IPL 2023 KKR: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दो साल बाद आईपीएल में फिर से वापसी करने जा रहे हैं और उन्होंने जो घोषणा की है उससे कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित हैं।

: Steve Smith ipl

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईपीएल 2023 (Steve Smith in IPL 2023) में हिस्सेदारी करने के लिए उत्साहित हैं। दो साल के गैप के बाद इस बल्लेबाज की इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी हो रही है। स्मिथ के लिए आईपीएल करियर उतार-चढ़ाव की कहानी जैसा रहा है। उनको मजबूत टी20 बल्लेबाज के तौर पर कभी आंका नहीं जाता। पिछले सीजन में उनको खरीददार नहीं मिला था। स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो के जरिए इस बात को कंफर्म किया है कि वे लीग से जुड़ने जा रहे हैं।

स्मिथ स्मिथ ने आखिरी बार IPL में 2021 सीजन में खेला था

स्मिथ ने हालांकि किसी टीम का नाम नहीं लिया लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के फैंस इस बात से काफी उत्साहित हैं। स्मिथ ने आखिरी बार 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेला था। वह आईपीएल में चार अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं जिसमें पुणे वारियर्स (2012), राजस्थान रॉयल्स में दो सीजन खेले जहां वे 2019 में फिर लौट आए और उन्हें 2020 में कप्तान घोषित किया गया।

स्मिथ ने आईपीएल में 103 मैच खेले और एक शतक सहित 2485 रन बनाए। सोमवार को स्मिथ ने लीग में वापसी की पुष्टि की। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "नमस्ते इंडिया। मेरे पास आपके लिए बढ़िया खबर है। मैं आईपीएल 2023 में शामिल हो रहा हूं। ये भारत की एक जबरदस्त टीम है।"

स्मिथ द्वारा वीडियो पोस्ट करने के कुछ मिनट बाद, उनके सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय फैंस से रिएक्शन आने लगे जिसमें कई लोगों ने केकेआर से कहा है कि वो स्मिथ को ज्वॉइन करें। कुछ रिएक्शन यहां पर देखें जा सकते हैं-

केकेआर ने हाल ही में नीतिश राणा को कप्तान बनाया है जो बहुत दिलचस्पी पैदा करने वाला नाम है। लेकिन श्रेयर अय्यर की शुरुआत भी दिल्ली कैपिटल्स में ऐसे ही हुई थी। वे कप्तानी करने के बाद बड़े नाम बने। अय्यर पिछले सीजन में केकेआर के कप्तान थे लेकिन इस बार वे पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+