IPL 2023: मुंबई और आरसीबी में से कोई एक प्लेऑफ़ में जाएगी, जानें नेट रन रेट कैसी होनी चाहिए

आरसीबी और मुंबई में से कोई एक टीम ही पलफऑफ़ में जगह हासिल करेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए जीत काफी मायने रखती है।

IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल में तीन टीमें अब तक प्लेऑफ़ में जगह बना चुकी है और यह रेस और दिलचस्प हो गई है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी में से कोई एक टीम होगी, जो अंतिम चार में जाएगी। इसके लिए दौड़ भी दिलचस्प है और नेट रन रेट भी काफी अहम लग रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेज करने में कुछ कंडीशन से गुजरना पड़ेगा। अगर मुंबई इंडियंस 8 ओवर में लक्ष्य असिल करती है, तो आरसीबी को 40 रनों से जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा अगर मुंबई इंडियंस की टीम 10 ओवर में चेज करती है, तो आरसीबी को 20 रन से जीतना होगा। इसके अलावा मुंबई 12 ओवर में चेज करती है, तो आरसीबी को सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी। इसके बाद नेट रन रेट की आवश्यकता नहीं होगी।

आरसीबी की टीम रविवार की शाम को दूसरे मुकाबले में खेलेगी। सामने गुजरात टाइटंस की टीम है। गुजरात ने पहले से ही प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली है। ऐसे में गुजरात के लिए मैच उतना अहम नहीं है लेकिन आरसीबी के लिए काफी मायने रखता है। गुजरात की टीम हारने पर भी पहले स्थान पर ही रहेगी।

आरसीबी की टीम के रास्ते में बारिश आड़े आ सकती है। अगर आरसीबी हार जाती है और मुंबई की टीम हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो मुंबई अगले दौर में चली जाएगी। इस तरह दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+