IPL 2023: SRH पर RCB की जीत के लिए फैंस ने की बड़ी पूजा, कहा- हमारे किंग को गंभीर समस्याओं से दूर रखें
Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की जीत के लिए फैंस पूजा-पाठ कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

SRH vs RCB, 65th Match, Indian Premier League 2023: आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। आरसीबी को अभी लीग स्टेज में दो मैच खेलने हैं और इन दोनों ही मुकाबलों में टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी।
मैच से पहले फैंस में उत्साह: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच से पहले खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी टेंशन में नजर आ रहे हैं। आरसीबी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। विराट कोहली के फैंस लंबे समय से आईपीएल की पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब तक फैंस को सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी है।
फैंस ने की पूजा अर्चना: इस मैच से पहले आरसीबी के फैंस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फैंस टीम की जीत के लिए पूजा अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं। पूजा के दौरान एक फैन आरती और फूलों का माला चढ़ाते हुए कहता है कि हे भगवान हमारे किंग को गंभीर समस्याओं से दूर रखना और जीत दिलाना।
वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर इस अनोखी पूजा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आरसीबी ने अपना पिछला मैच धमाकेदार अंदाज में जीता था। राजस्थान को 112 रनों से पटखनी देने के बाद टीम के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है।
16 तक पहुंचने का मौका: मुंबई इंडियंस के अलावा आरसीबी की टीम के पास ही 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है। आरसीबी के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसकी नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर भी होगी। अगर वह हैदराबाद को हराने में सफल होती है तो उसका आखिरी मैच गुजरात से होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, मार्को यानसेन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, अनुज रावत, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications