SRH vs RCB Winner Prediction: सनराइजर्स के सामने आरसीबी की पार्टी खराब करने की बारी, कौन जीतेगा आज का मैच
IPL 2023 Match Prediction in Hindi: कौन होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले का विजेता? सनराइजर्स जीते तो आरसीबी के लिए मुश्किल होगी आगे की राह।

SRH vs RCB Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज 65वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैलेंज करती हुई नजर आएगी। आइए देखते हैं आरसीबी के प्लेऑफ चांस के लिए अहम मुकाबले में कौन मारेगा बाजी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड ओवरऑल- आरसीबी और एसआरएच आईपीएल में 22 मैचों में एक दूसरे के आमने सामने हुई है जहां सनराइजर्स ने 11 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है तो आरसीबी के हिस्से में 9 ही जीत पाई है। पिछले 5 मैचों में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है।
हेड हेड रिकॉर्ड (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)- अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ सात मैच खेले हैं जिसमें हैदराबाद को 5 मैचों में जीत मिली है और आरसीबी को केवल एक ही मुकाबले में विजय नसीब हुई है। जाहिर अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स को मसल कर रख देते हैं।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम रिकॉर्ड- सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैदान पर 50 मुकाबले खेले हैं और 30 जीतने में कामयाबी हासिल की है जो अच्छा रिकॉर्ड है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स ने 10 मैचों में केवल 2 ही मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है जो एक खराब रिकॉर्ड है।
हालिया फॉर्म- यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले 5 मैचों में 2 मुकाबले जीत चुकी है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी दो ही मैच जीते हैं लेकिन आरसीबी जहां पिछले मुकाबले को जीतकर आ रही है तो वहीं सनराइजर्स अपनी पिछले दो मुकाबले हारकर आ रही है।
अंकतालिका में स्थिति- आरसीबी ने इस लीग स्टेज में अब तक संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में छह जीत और छह हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं वह पांचवें स्थान पर हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में चार मैच ही जीत पाई है और दसवें स्थान पर है।
कौन जीतेगा आज का मुकाबला- सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आरसीबी के खिलाफ हर मामले में बेहतर रिकॉर्ड रखने के बावजूद इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर हुए छह मुकाबलों में केवल एक मैच ही जीत पाई है।
इस सीजन में वे यहां लगातार चार मैच हारे हैं और आज के मैच में इसी वजह से आरसीबी की टीम बाजी मारते हुए दिखाई दे रही है। आज के मुकाबले की संभावित विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है।












Click it and Unblock the Notifications