SRH vs RCB: आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, आरसीबी को हर हाल में चाहिए जीत

IPL 2023 SRH vs RCB Top Batter: आरसीबी के लिए बेहद अहम मैच में सनराइजर्स के लिए है कॉन्फिडेंस और इज्जत पाने का खेल। कौन बना सकता है आज सबसे ज्यादा रन

ipl 2023 SRH vs RCB

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज काफी अहम मुकाबला है जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है। यह मैच आरसीबी के लिए बहुत ही नाजुक है क्योंकि वह आज हारते हैं तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस लगभग बहुत कम हो जाएंगे। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में सबसे ज्यादा रन कौन बना सकता है

1. फाफ डु प्लेसिस- आरसीबी के कप्तान इस सीजन के टॉप स्कोरर हैं और उन्होंने 12 पारियों में 154.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सात बार अर्धशतक लगाया है। ये ओपनर भरोसेमंद हैं और उन्हें आप आरसीबी के टॉप स्कोरर की चॉइस में ऑटोमेटिकली सिलेक्ट कर सकते हैं।

2. विराट कोहली- इनके रनों की रफ्तार फाफ के सामने थोड़ी सुस्त है लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए चुपचाप काम करने में कामयाबी हासिल की है। कोहली ने 12 मैचों में छह अर्धशतक के साथ 448 रन बना दिए हैं। देखा जाए तो आरसीबी के दोनों ओपनरों पर टीम की बैटिंग का आधा भार टिका हुआ है।

3. ग्लेन मैक्सवेल- आरसीबी के ये हिटर चल जाए तो, वे जो बैटिंग कर रहे हैं, वह कमाल है। इस खिलाड़ी ने आरसीबी के लिए खेलते हुए इस सीजन में अभी तक 182.88 का स्ट्राइक रेट निकाला है जो कम से कम 100 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरा बेस्ट है।

4. ऐडन मार्करम- सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है तो उनके कप्तान थोड़ा प्रेशर फ्री क्रिकेट खेलना चाहेंगे और अपनी असली क्लास में आकर रन बनाना चाहेंगे जो वे अभी तक नहीं कर पाए हैं।

ऐडन स्पिन के अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन इस आईपीएल सीजन में उनको अपने प्रदर्शन पर थोड़ा सोच विचार करना चाहिए। कप्तान ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की 5 पारियों में 32.75 की औसत के साथ 131 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+