SRH vs LSG Match Prediction: होम ग्राउंड में सनराइजर्स का सूरज इस बार डूबा है, कौन जीतेगा आज का मैच

IPL 2023 SRH vs LSG Match Prediction: कौन होगा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 58वें मैच का नतीजा, जहां भिड़ने जा रही हैं सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीमें।

IPL 2023 SRH vs LSG

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज 58वें मुकाबले में लखनऊ सुपर्जायंट्स (Lucknow Super Giants) और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrises Hyderabad) राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। यह डे मैच है जो दोपहर 3 बज कर 30 मिनट पर शुरू होगा। आइए देखते हैं आज का मुकाबला कौन जीत सकता है-

हेड टू हेड रिकॉर्ड- इन दोनों टीमों के बीच अभी तक केवल दो ही मुकाबले हुए हैं और दोनों ही लखनऊ की टीम ने जीते हैं। लखनऊ की टीम इस सीजन में भी एक बार सनराइजर्स से खेल चुकी है और जीतने में कामयाब रही है।

होम ग्राउंड रिकॉर्ड- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स का रिकॉर्ड बढ़िया है जिन्होंने 49 मैचों में 30 मैच जीते हैं लेकिन लखनऊ की टीम यहां पहली बार अपना मुकाबला खेलेगी।

सीजन में सनराइजर्स का होम ग्राउंड रिकॉर्ड- सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर बहुत ही खराब खेल दिखाया है। ऑरेंज आर्मी ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच मैच खेले हैं और केवल एक मुकाबला जीतने में ही कामयाब रही है।

हालिया फॉर्म- सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले पांच मैचों में तीन हार मिली है तो वही लखनऊ की टीम को भी तीन बार ही हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने अपना पिछला मैच हारा रहा था लेकिन सनराइजर्स अपना पिछला मैच जीतकर आ रहे हैं।

अंक तालिका में स्थिति- लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 11 में पांच मैच जीतकर, पांच हारकर 10 अंक ले चुकी है। उनके एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था इसलिए उन्हें 1 अंक और मिला है। यह टीम अंक तालिका में 11 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 मैचों में चार जीत के साथ 8 अंक लेकर नौवें स्थान पर है।

कौन होगा आज के मैच का विजेता- हालिया फॉर्म में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स का रिकॉर्ड देखते हुए और लखनऊ की टीम के खिलाफ उनका पहले का इतिहास देखते हुए आज के मैच के संभावित विजेता लखनऊ सुपरजाइंट्स नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+