IPL 2023: श्रेयस अय्यर की चोट बन सकती है KKR की परेशानी, शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं कप्तान
Shreyas Iyer Injury: बताया जा रहा है कि केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर चलने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं और अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए तो केकेआर को अपने शुरुआती कुछ मुकाबलों में नया कप्तान देखना पड़ेगा।

भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बार-बार होने वाली पीठ की चोट के कारण खुद भी परेशान हैं और टीम को भी तंग कर रहे हैं। वे घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चोट के बाद ही आए थे और फिर चोटिल हो गए। उनकी जगह पर अगर भारत सूर्यकुमार यादव को लगातार मौका देता तो वह कहीं अधिक फलदायी साबित हो सकता था। या फिर गिल और केएल राहुल को भी साथ खिलाया जा सकता था। अय्यर के लिए दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है क्योंकि वे कंगारूओं के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
अय्यर को सबसे बड़ी दिक्कत तो यह हो सकती है कि वे आईपीएल 2023 से भी बाहर हो जाएं जहां वे केकेआर के लिए खेलते हैं। हालांकि यह उम्मीद नहीं कि वे पंत और बुमराह की तरह पूरा ही लंबा टूर्नामेंट मिस करेंगे लेकिन चोट उन्हें शुरुआती कुछ मैचों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए अनुपलब्ध बना सकती है।
यह अफवाह है कि केकेआर के कप्तान चलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए तो केकेआर को अपने शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए कप्तान की तलाश करनी पड़ सकती है। श्रेयस पिछले काफी समय से कमर की चोट से परेशान हैं और कमर ऐसा हिस्सा है जहां नर्व की सप्लाई दोनों पैरों में होती है।
यह उनकी वही चोट थी जिसने उन्हें घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर कर दिया था और रजत पाटीदार ने उन्हें रिप्लेस किया था। अय्यर ने दिल्ली में तीसरे टेस्ट के लिए वापसी की थी लेकिन केवल 4 और 12 का स्कोर करने में सफल रहे। इंदौर टेस्ट भी दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए एक भूलने वाला अनुभव साबित हुआ क्योंकि वह पहली पारी में जीरो पर आउट हो गए और दूसरी पारी में तेज 26 रन बनाकर थोड़ी बहुत तारीफ अपने कप्तान से पाने में सफल रहे।
लेकिन अय्यर कहीं ना कहीं वो बल्लेबाज नहीं है जिसको समय के साथ बहुत डेवलेप हो जाने था। उनमें एक समय विराट कोहली ढूंढा जाता था लेकिन ये बल्लेबाज वक्त की रेस में शुभमन गिल के आगे भी पानी भर रहा है। इस समय क्रिकेट में जिसकी फिटनेस है उसी का सिक्का चलता है। फिलहाल तो अय्यर की चोट पर सबसे ज्यादा टेंशन में केकेआर होगी जिसने पिछले सीजन में लीग स्टेज से टाटा बोल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications