IPL 2023: राजस्थान को हराने के बाद मायूस करने वाली खबर, केएल राहुल पर लगा लाखों का जुर्माना

RR vs LSG Match: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया लेकिन ओवर रेट के मामले में टीम पीछे रही।

RR vs LSG

RR vs LSG, KL Rahul fined: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबले के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराते हुए दो अहम अंक हासिल किये। राजस्थान रॉयल्स एक छोटा लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और लखनऊ ने करीबी अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के ऊपर कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना लगाया गया है। केएल राहुल पर 12 लाख रुपये का फाइन आईपीएल की तरफ से जड़ दिया गया है। धीमे ओवर रेट की वजह से केएल राहुल के ऊपर फाइन लगा है। लखनऊ के गेंदबाज मैच के दौरान धीमे रहे।

केएल राहुल के ऊपर आईपीएल के न्यूनतम ओवर को लेकर निर्धारित आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। मैच में जब देरी हुई, उस समय भी कयास लगाये जा रहे थे कि लखनऊ के कप्तान के ऊपर जुर्माना लग सकता है।

इस मुकाबले में रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद लखनऊ के ओपनर केएल राहुल और काइल मेयर्स ने जमकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 82 रनों की भागीदारी की। मेयर्स ने फिफ्टी जमाई। राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 154 का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 144 रन बनाए। कम स्कोर वाले इस मुकाबले में लखनऊ ने दस रनों से राजस्थान रॉयल्स को पराजित क्र दो अहम अंक हासिल किये।

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक 6-6 मुकाबले खेले हैं। दोनों टीमों को 4-4 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। रॉयल्स को हराने के बाद भी लखनऊ की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+