RR vs DC: हार की हैट्रिक से बचेगी दिल्ली या राजस्थान की होगी वापसी, जानें कौन जीतेगा आज का IPL मैच?
आईपीएल के 16वें सीजन का 11वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। रॉयल्स बनाम दिल्ली का मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। जानते हैं बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम का वेदर अपडेट और पिच रिपोर्ट।

RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें सीजन के बढ़ते मुकाबलों के साथ दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों में आईपीएल को लेकर दिन-ब-दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, ये खुशी तब और दोगुनी हो जाती है, जब एक दिन में डबल-हेडर देखने को मिलते हैं। आज यानी शनिवार को भी आईपीएल 2023 डबल-हेडर का दिन है। संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स डेविड वार्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी, इसके बाद रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोचक मुकाबला होगा।
आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का 11वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में जीत की उम्मीद के साथ मैदान में आ रही दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाली रॉयल्स पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच पांच रनों से हारने के बाद संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी करने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी।
कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स पहले ही दो मैचों में हार के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में हार की हेट्रिक से बचने के लिए दिल्ली को एक जीत की तलाश है। राजस्थान की कुछ कमजोरियों को अगरअनदेखा कर दिया जाए तो टीम पूरी तरह से मजबूत है, जबकि दूसरी ओर डेविड वार्नर को हार का सिलसिला खत्म करने के लिए आज मैदान पर अपनी रणनीति को पूरी तरह से बदलना होगा। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि राजस्थान आज का मुकाबला अपने नाम कर सकती है।
Guwahati Weather: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम वेदर रिपोर्ट
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं होगी, क्योंकि 8 अप्रैल को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान हवा की गति लगभग 3-7 किमी/घंटा होगी। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दरअसल, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर चौके और छक्के खूब देखने को मिलते हैं। गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए हाथ खोलने का पूरा मौका देती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के जीतने की उम्मीद ज्यादा रहती है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले के बाद से स्पष्ट हो गया है कि इस पिच पर बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से पहुंचती है।
आरआर की अनुमानित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बाउल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर- कुलदीप सेन
डीसी की अनुमानित प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्च, रिले रोसौव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल, अमन खान, एनरिक नार्जे, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सरकारिया
इम्पैक्ट प्लेयर - मुकेश कुमार
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट, मनीष पांडे, सरफराज खान, अभिषेक पोरेल, पृथ्वी शॉ, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, यश ढुल, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान , लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल












Click it and Unblock the Notifications