RR vs DC: दिल्ली ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, बदलाव के साथ उतरी टीम, जानें कैसी है प्लेइंग 11

DC vs RR Toss, Playing 11: आईपीएल 2023 के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जानिए कैसी हैं दोनों टीमें-

IPL 2023 RR vs DC

आरआर vs डीसी: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज शनिवार 11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला डबल हेडर मुकाबला होने जा रहा हो रहा है। यह मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है जहां पर दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैदान को अपने होम ग्राउंड की तरह इस्तेमाल करती है और उन्होंने यहां पर पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 5 रनों की करीबी हार पाई थी। पिछला मुकाबला आखिरी ओवर तक चला था और उस मैच के रोमांच में सिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल हीरो बनकर उभरे थे। हालांकि सैम करन के शानदार अंतिम ओवर के चलते पंजाब किंग्स की टीम जीतने में कामयाब रही थी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने दोनों मुकाबले अभी तक हारे हैं और उनको जीत का खाता खोलने के लिए इस मुकाबले का इंतजार है। मिशेल मार्च 1 सप्ताह के लिए उपलब्ध नहीं है तो डेविड वॉर्नर के ऊपर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वहीं रोवमैन पावेल को भी मिडिल ऑर्डर में बल्ले से इंपैक्ट छोड़ने वाला योगदान करना होगा।

Recommended Video

    IPL 2023:16वें सीजन में धूम मचाते 5 उम्रदराज खिलाड़ी, Dhoni समेत ये खिलाड़ी शामिल | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली की टीम सरफराज खान की जगह पर ललित यादव आए हैं। मिशेल मार्श की जगह पर रोमवैन पॉवेल को जगह मिली है। मनीष पांडे भी लौट आए हैं। राजस्थान की टीम में केएम आसिफ की जगह पर संदीप शर्मा को जगह मिली है। देवदत्त पडिक्कल भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। आरआर के लिए राहत की बात है कि जोस बटलर मैच खेलने के लिए फिट हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), एनरिच नार्टजे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

    इम्पैक्ट प्लेयर- अमन हाकिम खान, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, ईशांत शर्मा, प्रवीण दुबे

    राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

    इम्पैक्ट प्लेयर- नवदीप सैनी, आकाश वशिष्ठ, मुरूगन अश्विन, केएम आसिफ, डेनावॉन फरेरिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+