RR vs CSK: धोनी और सैमसन के धुरंधरों का मुकाबला, जयपुर स्टेडियम की पिच और मौसम रिपोर्ट

RR vs CSK Weather: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में मौसम को लेकर परेशानी नहीं होगी। बारिश के आसार नहीं हैं।

SMS Jaipur

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन बड़ा धमाका करते हुए 5 टीमों को हराया है। 10 अंक लेकर यह टीम अंक तालिका में बादशाह बनी हुई है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स को यह देखने होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स को किस तरह मैदान पर पीछे धकेला जाए। हालांकि यह कार्य इतना आसान नहीं है।

संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स ने इस सीरीज अब तक 4 मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। चेन्नई की टीम इस मामले में सभी से आगे टेबल टॉप है। धोनी की अगुवाई में इस टीम ने पिछले सीजन को भूलते हुए इस बार हर टीम को चारों खाने चित करने का प्रयास करते हुए सफलता भी हासिल की है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में फैन्स की चाहत राजस्थान रॉयल्स की को जीतते हुए देखना है। हालांकि यह मैच में प्रदर्शन के ऊपर भी निर्भर करेगा कि किस टीम का खेल धाकड़ होगा। दोनों ही टीमों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाली टीम को ही इस मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा।

RR बनाम CSK पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए मददगार रहेगी। बल्लेबाजों को परेशानी होगी। गेंद पिच से चिपककर आती है। स्पिनरों की इस मैच में अहम भूमिका हो सकती है। 160 से ज्यादा का स्कोर बनाने पर भी चेज करने वाली टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

RR बनाम CSK मौसम अपडेट

संजू सैमसन एंड कम्पनी के लिए यह ख़ुशी की बात है कि मौसम साफ़ रहेगा। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। ऐसे में यह राहत की बात कही जा सकती है। शाम के समय तापमान में गिरावट से गर्मी का अहसास भी नहीं होगा। हल्की ओस का प्रभाव मैदान पर देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+