IPL 2023: आखिर हमारा हिटमैन कहां गया? आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले गायब हुए रोहित, फैंस परेशान
Rohit Sharma, Mumai Indians: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर रोहित ट्रेंड कर रहे हैं।

Rohit Sharma not part of the IPL photoshoot: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फैंस भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। हिटमैन की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन बेहद खराब गुजरा था। अंक तालिका में सबसे नीचे आकर टीम ने अपना सफर खत्म किया था। पिछले सीजन खेले गए 14 मुकाबलों में मुंबई को सिर्फ 4 मैच ही जीत मिल सकी थी। लिहाजा मुंबई की टीम आठ अंकों के साथ सबसे अंतिम स्थान पर रह गई।
रोहित शर्मा अचानक हुए गायब
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल शुरू होने से पहले अचानक गायब हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें लेकर सवाल कर रहे हैं। दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल से पहले सभी टीमों के कप्तान ने फोटो शूट कराया। लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा बाकी खिलाड़ियों के साथ नजर नहीं आए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वेयर इज रोहित ट्रेंड करने लगा।
फोटोशूट के दौरान नहीं थे मौजूद
आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया। आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम ही दर्ज है। रोहित शर्मा सभी कप्तानों के साथ तस्वारों में नहीं थे। जिसके बाद फैंस लगातार रोहित को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल पूछ रहे हैं। रोहित के प्रैक्टिस सेशन में बिजी होने की खबरें भी सामने आ रही है। इसके अलावा कुछ फैंस का कहना है कि जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा की ट्रॉफी के साथ एक अलग तस्वीर होगी।
मुंबई वापसी को होगी बेताब
तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर होने के कुछ मिनट बाद ही ट्विटर पर रोहित शर्मा ट्रेंड होने लगे। पिछले सीजन निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई की टीम इस सीजन धमाकेदार अंदाज में वापसी करना चाहेगी। मुंबई की टीम ने इस साल मिनी ऑक्शन के दौरान कुछ मैच विनर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का काम किया है। जोफ्रा आर्चर और कैमरुन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों के टीम में आने से टीम बैलेंस दिखाई पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications