RCB vs LSG: बेटी वामिका के साथ स्विमिंग पूल में नजर आए कोहली, दिल की इमोजी शेयर कर जताया प्यार

Virat Kohli Spends Time with Daughter Vamika: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट कोहली ने दमदार अर्धशतक लगाया। इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Virat Kohli

Virat Kohli shares heartwarming photo: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस सीजन अपनी दूसरी हार झेलनी पड़ी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सोमवार को एक रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़। इस हार के बाद टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बेहद निराश नजर आए। इसके अलावा मैच देखने आईं उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी मायूसी छा गई।

हार के बाद बेटी के साथ कोहली ने शेयर की तस्वीर

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की लाडली गुड़िया वामिका सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। विराट कोहली ने बेटी वामिका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसे सोशल मीडिया पर फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। लखनऊ से मिली हार के बाद कोहली वामिका के साथ चिल करते नजर आए। बाप-बेटी की इस तस्वीर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

स्विमिंग पूल में नजर आए कोहली

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ स्विमिंग पूल के किनारे बैठे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर कोहली ने दिल की इमोजी शेयर की है। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस प्यारी सी तस्वीर पर दिल की इमोजी शेयर की है। फैंस की तरफ से इस तस्वीर पर लगातार प्यार भरे कमेंट्स किए जा रहे हैं।

कोहली ने बनाए थे 44 गेंद पर 61 रन

लखनऊ के खिलाफ विराट कोहली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को विस्फोटक शुरुआत दिलाई थी। कोहली ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। इस दौरान कोहली ने अपने आईपीएल करियर का एक और अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। कोहली के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 79 रन की पारी खेली। आरसीबी ने लखनऊ के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे लखनऊ की टीम ने आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+