RCB vs LSG: कोहली-डू प्लेसी के तूफ़ान में उड़ी लखनऊ, आरसीबी का पहाड़ जैसा स्कोर
RCB vs LSG Match Score in Hindi: आरसीबी के लिए विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी ने बेहतरीन बैटिंग की। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच अहम साझेदारी हुई।

IPL 2023 RCB vs LSG Score in Hindi: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी (RCB बनाम LSG) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लखनऊ के गेंदबाज असहाय नजर आए। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी ने अर्धशतक जड़े।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए आरसीबी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। कोहली और डू प्लेसी ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। इस दौरान कोहली ने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 44 गेंदों का सामना कर 4 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर चलते बने। कोहली के बाद फाफ डू प्लेसी ने तेज प्रहार करते हुए 35 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रवि बिश्नोई को 115 मीटर का छक्का जड़ा। गेंद स्टेडियम की छत के ऊपर से निकल गई।
फाफ डू प्लेसी ने अंत तक टिककर बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाये। डू प्लेसी के बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के जमाये। उनके अलावा मैक्सवेल ने भी बल्ले से तबाही मचाते हुए 29 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। मैक्सवेल ने 6 छक्के और 3 चौके जमाए। मार्क वुड और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स के अन्य गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे और सफलता हाथ नहीं लगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोड़, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।












Click it and Unblock the Notifications