IPL 2023: विराट कोहली के नाम हुआ एक बड़ा कीर्तिमान, क्रिस गेल भी लिस्ट में शामिल

RCB vs LSG: विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमाया।

Virat Kohli

Virat Kohli T20 Record: आरसीबी की टीम सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने में नाकाम रही लेकिन विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जमाई और एक कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। टी20 क्रिकेट में उनसे पहले यह अनोखा रिकॉर्ड तीन ही लोगों ने बनाया है। भारत से वह इकलौते बल्लेबाज हैं। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था।

टी20 क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे क्रिस गेल, शोएब मलिक और किरोन पोलार्ड का नाम आता है। कोहली ने साल 2007 में अपना टी20 डेब्यू किया था। तब से अब तक वह 362 मैचों की 345 पारियों में 11429 रन अपने नाम कर चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133 और औसत 41 का रहा है। टी20 प्रारूप में कोहली का सर्वाधिक स्कोर 122 का है। यह उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2022 में बनाया था।

गौर करने वाली बात यह भी है कि विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम 115 मैचों की 107 पारियों में 4008 रन हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोहली का औसत 53 का है। स्ट्राइक रेट लगभग 138 का है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह ज्यादा तेज खेलते हैं।

आईपीएल में विराट कोहली का रिकॉर्ड देखा जाए, तो उन्होंने 226 मैचों की 218 पारियों में 6788 रन अपने नाम किये हैं। 130 के स्ट्राइक रेट से ये रन आये हैं। उनके बल्ले से 5 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। आईपीएल में विराट कोहली का अलग ही स्तर का खेल होता है। सोमवार को लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जमाए। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में खेलते हुए लखनऊ ने 1 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+