IPL 2023, RCB vs LSG: बैंगलोर और लखनऊ के बीच मुकाबला आज, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें सीजन का 15वां मुकाबला आज सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज के मुकाबले से पहले पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट।

IPL 2023, RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 के अपने अगले मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। आज, यानी 10 अप्रैल का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी ने जीत के साथ आगाज किया, लेकिन दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने विजयी अभियान पर विराम लगा दिया, ऐसे में अब फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम केकेआर से सबक लेते हुए सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में नजर आएगी। आइए जानते हैं आज के मुकाबले में बल्लेबाज और गेंदबाजों को मिलेगा पिच का साथ या बदलेगा मौसम का मिजाज।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए हाथ खोलने का पूरा मौका देती है। ऐसे में आज के मैच में पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिलेगा। यहां पहली पारी का औसत 169 है, जिसमें पीछा करने वाली टीम के जीत दर्ज करने का प्रतिशत अधिक है। गेंदबाजों को इस सपाट सतह पर विकेट लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। छोटी बाउंड्री वाले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कई बड़े स्कोर दर्ज किए गए और यहां किसी भी स्कोर का आसानी से पीछा भी किया जा सकता है। यह मैदान टी20 क्रिकेट में स्पिनरों के लिए सपोर्टिव है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10 अप्रैल यानी आज का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण मैच में खलल पड़ने की कोई संभावना नहीं है। आज बेंगलुरु का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 47-61 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड
फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, वेन पार्नेल, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।
लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्क्वॉड
लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, कृणाल पंड्या, अमित मिश्रा, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications