RCB vs KKR: मोहम्मद सिराज के नाम सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धि, अन्य गेंदबाजों को पछाड़ा

RCB vs KKR Match: सिराज ने इस सीजन अपनी गति और लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी की है। उन्होंने डॉट बॉल के मामले में बड़ा काम किया है।

Mohammed Siraj

RCB vs KKR: आईपीएल के इस सीजन मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी में धार देखने को मिल रही है। सिराज लगातर धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों के लिए परेशानी बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन का एक अनोखा रिकॉर्ड हासिल किया है, अन्य गेंदबाज उनसे पीछे हैं। सिराज ने अब तक अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को पीछे धकेला है।

केकेआर के खिलाफ बेंगलुरु में खेलते हुए आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने डॉट बॉल का कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस सीजन यह आंकड़ा उनके अलावा अन्य कोई गेंदबाज प्राप्त नहीं कर पाया है। मोहम्मद सिराज ने 100 डॉट बॉल डालने का आंकड़ा इस सीजन प्राप्त कर लिया है। वह ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

इसके अलावा मोहम्मद सिराज के पास इस समय पर्पल कैप भी है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह टॉप पर आते हैं। सिराज ने अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में कुल 14 विकेट अपने नाम किये हैं। उनके बाद राशिद खान 14 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 5 विकेट पर 200 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। केकेआर के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जमाई। कप्तान नितीश राणा ने भी 21 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन ठोके।

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज वनिंदु हसारंगा थे। उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किये। विजयकुमार वैशाख ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। उनके बाद सिराज का नाम आता है। मोहम्मद सिराज के खाते में भी एक विकेट गया। उन्होंने रसेल को आउट किया।

केकेआर के लिए अय्यर और जगदीशन ने भी अच्छी बैटिंग की। दोनों ने क्रमशः 31 और 27 रनों की पारियां खेली। उनके बाद अंतिम समय में रिंकू सिंह का बल्ला बोला। रिंकू ने नाबाद 18 रन बनाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+