RCB vs DC: विराट कोहली ने तूफानी बैटिंग से दोहराई 2016 की कहानी, आरसीबी ने बनाये 174 रन

RCB vs DC Match in Hindi: आरसीबी की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, विराट कोहली ने तूफानी फिफ्टी जमाई।

Virat Kohli

RCB vs DC Score in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने सम्मानजनक स्कोर हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने फिफ्टी जड़ी। चार मैचों में यह उनकी तीसरी फिफ्टी थी। इससे पहले 2016 में उन्होंने 4 मैचों में तीन अर्धशतक जड़े थे। आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट पर 174 रन बनाये।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए आरसीबी के लिए कोहली और फाफ डू प्लेसी ने शुरुआती विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इसके बाद फाफ डू प्लेसी 22 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली।

महिपाल लोमरोड़ को तीसरे नम्बर पर भेजा गया था। उनके बल्ले से 18 गेंदों में 26 रनों की पारी आई। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन बनाए। हर्षल पटेल ने को अक्षर पटेल ने आउट किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने लगातार ग्लेन मैक्सवेल और कार्तिक को आउट कर दिया और यह टीम हैट्रिक हो गई। कार्तिक बिना खाता खोले चलते बने।

आरसीबी के लिए अंतिम समय में अनुज रावत और शाहबाज अहमद ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शाहबाज अहमद ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली। अनुज रावत के बल्ले से नाबाद 15 रन आये। इस तरह आरसीबी ने 6 विकेट पर 174 रनों का सम्मानजनक स्कोर हासिल किया।

दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाजों की बात करें तो इनमें मिचेल मार्श और कुलदीप यादव का नाम आता है। दोनों के खाते में 2-2 विकेट आये। उनके अलावा अक्षर पटेल और ललित यादव को भी 1-1 विकेट हासिल हुआ।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी शामिल हैं

आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार व्यस्क।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+