RCB vs DC: 'रोक सको तो रोक लो...', चिन्नास्वामी के मैदान पर विराट कोहली ने बनाया धांसू रिकॉर्ड

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals, virat Kohli: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन आईपीएल में टीम के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

 virat Kohli

RCB vs DC, 20th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बैंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछला मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा था। आरसीबी की कोशिश यहां बड़ा स्कोर बनाने की होगी।

कोहली और फाफ की जबरदस्त बल्लेबाजी: विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी ने एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शानदार 42 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्कों की बारिश की।

कोहली ने जड़ा अर्धशतक: विराट कोहली इस सीजन कमाल के फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। विराट कोहली ने आरसीबी के रन रेट को बेहतर बनाए रखा और टीम को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाया।

कोहली ने बनाए 2500 रन: अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली के बल्ले से अब तक 2500 से अधिक रन निकल चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान कोहली ने यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने का काम किया।

अर्धशतर बनाकर हुए आउट: अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली 34 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हो गए। ललित यादव ने उन्हें यश धुल के हाथों कैच आउट कराया। आउट होने से पहले कोहली ने एक बार फिर अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।

डुप्लेसिस ने बनाए 22 रन: कप्तान फाफ डुप्लेसिस 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श की गेंद पर प्लेसिस अमन हकीम खान के हाथों कैच आउट हो गए। अमन हकीम खान ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से प्लेसिस का जबरदस्त कैच पकड़ने का काम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+