RCB vs DC Winner Prediction: दिल्ली और बेंगलुरु का मुकाबला, कौन होगा आज के मैच का विजेता
RCB vs DC Today Match Winner Prediction: आज आरसीबी vs डीसी का मुकाबला है। आइए देखते हैं इस मैच में कौन सी टीम विजेता बनकर उभर सकती है।

RCB vs DC Winner Prediction in Hindi: आईपीएल के 16वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों की स्थिति काफी अलग नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने चारों मैच गवाएं हैं तो आरसीबी की टीम ने भी जीत के साथ शुरुआत करने के बाद अगले दो मैच हारे हैं।
आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को हराना दिल्ली कैपिटल्स के लिए इतना आसान नहीं होने जा रहा है। एक तरफ दिल्ली का टॉप ऑर्डर लगातार फेल हो रहा है तो वहीं आरसीबी के पास फाफ प्लेसिस और विराट कोहली के रूप में ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं जिन्होंने सीजन में अभी तक 80 से ऊपर की औसत के साथ बल्लेबाजी की है।
दिल्ली कैपिटल्स के पास डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 4 मैचों में 200 प्लस रन तो बना दिए हैं लेकिन स्ट्राइक रेट केवल 114 का ही है। जबकि कोहली का स्ट्राइक रेट 147 का है और डु प्लेसिस ने तो 173 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इसमें आप ग्लेन मैक्सवेल को और जोड़ दे तो आरसीबी का टॉप आर्डर बढ़िया फॉर्म में दिखाई देता है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में आज मिशेल मार्श वापस आने चाहिए तो आरसीबी के पास वानिंदू हसारंगा आने चाहिए जो करण शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। अभी तक दिल्ली ने आईपीएल 2023 सीजन में लेग स्पिनरों के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया है।
Recommended Video

यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी की नई पिच पर होगा जो शायद स्पिनरों की मदद कर दे। ऐसा होता है तो एक बार फिर आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ने जा रही है। डीसी की टीम ने कुलदीप यादव की मौजूदगी के बावजूद स्पीड डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।
इस पिच पर रन भी बहुत बरसते हैं और स्ट्राइक रेट दिल्ली कैपिटल्स की एक समस्या रहा है। ऐसे में मिशेल मार्श और अक्षर पटेल पर काफी कुछ निर्भर रहेगा तो वही देखने वाली बात होगी की पृथ्वी शॉ कब फॉर्म में आते हैं।
दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में आरसीबी ने 3 में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है और पिछले लगातार तीनों मैचों में भी डीसी को हराया है। ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी आरसीबी की टीम डीसी पर रहती है।
RCB vs DC कौन जीतेगा आज का मैच: आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा तो वही आरसीबी आज विजेता के तौर पर उतरेगी।
विजेता की भविष्यवाणी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर












Click it and Unblock the Notifications