RCB vs DC Playing 11: डीसी के लिए बहुत अहम है आज आरसीबी के खिलाफ मुकाबला, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

IPL 2023 Today Match in Hindi: डीसी का नहीं खुला है खाता, आरसीबी खेलेगी घरेलू मैदान पर, जानें दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

IPL 2023 RCB vs DC

RCB vs DC Predicted Playing 11: आईपीएल 2023 में आज रोमांचक दिन है क्योंकि डबल हेडर मुकाबले में 4 टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दोपहर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। सीजन के इस 20वे मैच में देखने वाली बात यह होगी कि दिल्ली कैपिटल्स अपना खाता खोलेगी या नहीं।

DC ने अभी तक अपने चारों मैच हारे हैं और आज उनके सामने आरसीबी की टीम अपने घरेलू मैदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स की टीम भी इस मैदान पर अपना पिछला मुकाबला अंतिम गेंद पर लखनऊ के हाथों गंवा चुकी है। लेकिन उन्होंने दिखाया है कि घरेलू दर्शकों के सामने उनको हराना इतना आसान नहीं है।

बेंगलुरु की टीम में आज वानिंदू हसारंगा खेलने चाहिए जो श्रीलंका की टीम की नेशनल ड्यूटी पूरी करने के बाद आईपीएल में लौट आए हैं। ऐसे में डेविड विली और वायने पर्नेल के बीच चौथे ओवरसीज स्लॉट को भरने के लिए किसी एक को चुनना होगा।

इस मुकाबले में करण शर्मा और हसरंगा साथ खेल सकते हैं क्योंकि भारतीय लेग स्पिनर ने भी अच्छी गेंदबाजी की है और दिल्ली की टीम आईपीएल 2023 में लेग स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है। उन्होंने पिछले 4 मैचों में 11 विकेट इन्हीं तरह के गेंदबाजों पर गवाएं हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: Harry Brook ने बनाया IPL 2023 का पहला शतक, बल्ला चला तो आया शतक| वनइंडिया हिंदी

    वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मिशन मार्श अपनी शादी के बाद वापस लौट आए हैं जिससे टीम को मजबूती मिली है। इसका मतलब यह भी होगा कि मुस्तफिजुर रहमान को बाहर बैठना पड़ेगा और खलील अहमद को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर वापसी करनी होगी।

    आरसीबी की टीम में विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस का स्ट्राइक रेट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा अच्छा नहीं रहता। ऐसे में अक्षर पटेल का पावर प्ले में इस्तेमाल अच्छा इस्तेमाल किया जा सकता है। अक्षर पटेल की बल्लेबाजी भी इस टूर्नामेंट में शानदार रही है लेकिन डेविड वॉर्नर का धीमा एप्रोच और पृथ्वी शॉ के बल्ले से रन ना बनना बड़ी समस्या है।

    गेंदबाजी में कुलदीप यादव से उसी तरह की अपेक्षाएं है जो राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल कर रहे हैं। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी ने 17 मैच जीते हैं और 10 डीसी ने। फॉर्म के लिहाज से भी आरसीबी बीस है और उन्होंने कैपिटल्स के खिलाफ पिछले तीनों मैच जीते हैं।

    आरसीबी (संभावित प्लेइंग इलेवन)- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज

    डीसी (संभावित प्लेइंग इलेवन)- डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श, रिले रोसौव, अक्षर पटेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्खिया, खलील अहमद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+