RCB vs DC: 'भाई तुम बस रील बनाते रहो...', 5 मैच में 34 रन, पृथ्वी शॉ पर फूटा फैंस गुस्सा
Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals, Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनके बल्लेबाज रहे हैं।

RCB vs DC, 20th Match, Indian Premier League 2023: भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का फॉर्म के साथ संघर्ष जारी है। आईपीएल के 16वें सीजन में वह बुरी तरह से फ्ल़प रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वह हर बार अपने प्रदर्शन से टीम को निराश ही किया है।
यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल: पृथ्वी की फ्लॉप बल्लेबाजी के लिए उन्हें लगातार फैंस की तरफ से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने पृथ्वी शॉ को ट्रोल करते हुए लिखा कि भाई तुम बस रील बनाने का काम करते रहो। पृथ्वी शॉ की वजह से एक बार फिर दिल्ली की टीम परेशानी में दिखाई पड़ रही है।
फ्लॉप शो पर भड़के फैंस: आरसीबी के खिलाफ एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पहले ही ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस सीजन के पांचवें मैच में भी शॉ का बल्ला खामोश नजर आया। जिस वजह से दिल्ली की टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही।
जमकर किया जा रहा ट्रोल: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पृथ्वी शॉ के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पृथ्वी शॉ खाता खोले बिना आउट हो गए। अनुज रावत ने सटीक थ्रो मारकर उन्हें रन आउट किया। पृथ्वी के बाद बाकी बल्लेबाज भी आउट होते चले गए। पृथ्वी पिछले पांच मैचों में सिर्प 34 रन ही बना सके हैं।
30 रन पर ही गिर गए चार विकेट: 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 30 के स्कोर पर ही अपने चार बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। दिल्ली की तरफ से टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका। एक के बाद एक लगातार विकेट गिरते चले गए।
मिचेल मार्श नहीं खोले सके खाता: दिल्ली की टीम में वापसी करने वाले मिचेल मार्श भी बल्ले से फ्ल़ॉप रहे। बिना खाता खोले ही वह वेन पार्नेल की गेंद पर विराट कोहली को एक आसान सा कैच थमा बैठे। पिछले चार मैचों की तरह एक बार फिर दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
यश धुल ने भी किया निराश: युवा बल्लेबाज यश धुल भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। यश धुल चार गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। कप्तान डेविड वॉर्नर 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। विजयकुमार ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया।












Click it and Unblock the Notifications