RCB vs DC: 'अरे एक मैच तो जीतकर दिखा दो,' दिल्ली की पांचवीं हार पर भड़के फैन्स

RCB vs DC Match: दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। लगातार पांच मैचों में हार के बाद फैन्स भी नाराजगी दिखा रहे हैं।

RCB vs DC 2023

RCB vs DC Match: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली की टीम को आरसीबी के खिलाफ 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु के एम चिन्नावामी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था। दिल्ली की बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप रही।

दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम है जो इस सीजन अब तक एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पांच मैचों में हर बार कैपिटल्स को पराजय का सामना करना पड़ा है। अब दिल्ली का सफर इस सीजन मुश्किल होता जा रहा है। प्लेऑफ़ में जाने के लिए कैपिटल्स को कि मेहनत करनी पड़ेगी।

टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत की राह तलाशनी होगी। आने वाले मैचों में जीत दर्ज करते हुए तालिका में पॉइंट्स का खाता भी खोलना पड़ेगा। अन्य सभी टीमों ने कम से कम एक मैच जीतकर तालिका में 2 अंक तो जुटाए हैं। दिल्ली ऐसा नहीं कर पाई है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। उनके 5 मैचों में शून्य अंक हैं। इस तरह दिल्ली की स्थिति खराब है। ऋषभ पन्त इस सीजन एक्सीडेंट के कारण नहीं खेल पाए हैं और उनकी कमी साफ़ तौर पर खल रही है। बैटिंग लाइनअप में मजबूती नहीं है।

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए आरसीबी ने 6 विकेट पर 174 का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली ने 9 विकेट पर 151 रनों का स्कोर हासिल किया। आरसीबी ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली।

कैपिटल्स की हार के बाद फैन्स में भी निराशा दिखाई दी। ट्विटर पर फैन्स की बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। लोगों का कहना था कि एक जीत दर्ज करते हुए खाता तो खोलना चाहिए। कुछ फैन्स ऐसे भी थे जिन्होंने टीम की लगातार हार को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+