RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार 5वीं हार, टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ा

RCB vs DC Score in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स के पास लक्ष्य हासिल करने का पूरा मौका था लेकिन खराब शुरुआत के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

RCB vs DC

RCB vs DC Match Highlights: आरसीबी की टीम ने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 23 रनों से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 174 रन बनाए। दिल्ली यह स्कोर हासिल करने में नाकाम रही। दिल्ली कैपिटल्स की लगातार इस सीजन की पांचवीं हार है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए। शॉ दूसरी बार टूर्नामेंट में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। उनके बाद बैटिंग करने के लिए आये मिचेल मार्श की कहानी भी ऐसी ही रही। वह भी खाता खोले बिना आउट हो गए।

यश धुल भी क्रीज पर आते ही चलते बने। वह 1 रन बना पाये। इस तरह दिल्ली के 3 विकेट महज 2 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। डेविड वॉर्नर 19 और अभिषेक पोरेल 5 रन बनाकर चलते बने। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम 53 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

अक्षर पटेल अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने तेजी से खेलने का प्रयास किया। कुछ हद तक अक्षर पटेल को सफलता भी मिली। तेजी से खेलने के प्रयास में वह 14 गेंदों का सामना करते हुए 21 के निजी स्कोर पर चलते बने। इस तरह दिल्ली ने छठा विकेट गंवा दिया और लक्ष्य उनसे और दूर हो गया।

मनीष पांडे ने एक छोर से टिककर तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में फिफ्टी जमाई। वह अर्धशतक के तुरंत बाद हसारंगा की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इस तरह दिल्ली की उम्मीदों को एक तगड़ा झटका लगा। पांडे ने 2021 के बाद आईपीएल में पहली फिफ्टी जड़ी।

सभी मुख्य खिलाड़ी आउट होने के बाद लक्ष्य दिल्ली से दूर होता चला गया। आरसीबी के गेंदबाजों ने पूरी तरह शिकंजा कसते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट पर 151 पर रोक दिया। आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+