IPL 2023: एशिया कप से लेकर आईपीएल तक, फिर 'रन मशीन' बने विराट कोहली, बल्ले से मचा रहे हैं तबाही

IPL 2023 RCB virat kohli: बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में केकेआर के खिलाफ इस सीजन आईपीएल में आरसीबी को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2023 RCB virat kohli

Most runs by an Indian in IPL 2023: आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 201 रन के स्कोर को डिफेंड करने में कामयाबी हासिल की। आरसीबी के लिए एक बार फिर उनके मिडल ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक: इस सीजन विराट कोहली कमाल के फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वह टीम केलिए लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं। केकेआर के खिलाफ विराट कोहली ने सीजन का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। यह कोहली के आईपीएल करियर का 49वां अर्धशतक रहा।

कोहली ने रचा इतिहास: इस अर्धशतक के साथ ही कोहली ने इतिहास रचने का काम किया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्‍टेडियम में विराट कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली टी20 में एक वेन्यू पर 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ था।

टीम को नहीं मिली जीत: विराट कोहली की शानदार पारी के बावजूद आरसीबी की टीम यह मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी।

विराट कोहली का बल्ला मचा रहा है हल्ला: पिछले एक साल से विराट कोहली लगातार भारत के लिए रन बना रहे हैं। साल 2022 एशिया कप में उन्होंने 5 मैचों में 276 रन बनाए थे। वह भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके बाद साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में भी कोहली ने सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।

6 मैचों में 296 रन: विराट कोहली ने एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप में भी रनों के बनाने का सिलसिला जारी रखा। वर्ल्ड कप में खेले गए 6 मुकाबलों में विराट कोहली के बल्ले से 296 रन निकले थे। वॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने ही सीरीज में सबसे अधिक 297 रन बनाए थे।

आईपीएल में भी गरज रहा है बल्ला: वहीं इस सीजन अब तक विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की है। अब तक खेले गए 8 मैचों में उन्होंने 5 अर्धशतक लगाया है। इसके साथ ही वह 333 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर है। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रनों के मामले में कोहली सबसे आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+