IPL 2023: 'सर' रवींद्र जडेजा ने गिफ्ट कर दिया ये कीमती चीज, चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद लिया बड़ा फैसला
IPL 2023 Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने फाइनल मैच में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को एक यादगार जीत दिला दी।

Ravindra Jadeja gifts his IPL 2023 final bat: चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने के बाद रवींद्र जडेजा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जडेजा ने आखिरी 2 गेंद में छक्का और चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई थी। आखिरी दो गेंदों पर 10 रन जड़कर रवींद्र जडेजा मैच के हीरो बनकर सामने आए। इसके बाद से ही जडेजा की हर जगह तारीफ हो रही है।
बैट कर दिया गिफ्ट: चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। मोहित शर्मा ने शुरुआती चार गेंदों में सिर्फ तीन रन खर्च किए। लेकिन अगली दो गेंदों पर जडेजा ने एक छक्का और चौका जड़कर गुजरात के जबड़े से जीत छीनकर चेन्नई की झोली में डाल दिया। फाइनल मैच में जिस बल्ले से जडेजा ने यह पारी खेली, उन्होंने वो बल्ला अब गिफ्ट कर दिया है।
अजय मंडल को मिला खास तोहफा: रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथ खिलाड़ी अजय मंडल को बतौर गिफ्ट यह बल्ला दिया है। अजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बारे में जानकारी शेयर की है। जडेजा की दरियादिली को देखकर फैंस भी काफी इंप्रेस हैं, वह लगातार सोशल मीडिया पर जड्डू की तारीफ कर रहे हैं।
बल्ले की फोटो किया पोस्ट: छत्तीसगढ़ की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा था। इस सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बल्ला मिलने के बाद उन्होंने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की। इसके साथ ही उन्होंने जडेजा और चेन्नई के लिए कुछ बातें भी लिखी।
जडेजा को शुक्रिया अदा किया: अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बल्ले की फोटो पोस्ट करते हुए अजय मंडल ने लिखा कि रवींद्र जडेजा ने फाइनल मैच की आखिरी दो गेंदों पर जो 10 रन जिस बल्ले से बनाए थे वो उन्हें तोहफे में दिया है। उन्होंने इसके लिए जडेजा को धन्यवाद दिया, इसके साथ ही साथ ही चेन्नई फ्रेंचाइजी को भी शुक्रिया अदा किया जिसने उन्हें जडेजा के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका दिया।












Click it and Unblock the Notifications