IPL 2023 Tickets: क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैचों के लिए टिकट की बिक्री शुरू, जानें कीमत और खरीदने का तरीका
IPL 2023 Qualifier Tickets: आईपीएल 2023 में अब कुछ ही लीग मुकाबले बचे हुए हैं। इसके बाद टीमों के बीच प्लेऑफ में टक्कर देखने को मिलेगी।

Qualifier 1 and Eliminator match in Chennai: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन के क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे। 23 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला होना है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधा प्लेऑफ में एंट्री कर लेगी। वहीं हारने वाली टीम को एक और मौका दिया जाएगा।
प्लेऑफ में गुजरात: आईपीएल प्लेऑफ मैच को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। दिल्ली और हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी टीमें अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। ऐसे में फैंस भी लगातार अपनी टीम की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने 9 मैच जीतकर 18 अंक के साथ प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की कर ली है।
टिकट की बिक्री शुरू: क्वालीफायर और एलिमिनेटर में किन टीमों के बीच मैच खेला जाएगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन इन दोनों ही मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। गुजरात टाइटंस क्वालीफायर 1 में दिखाई देगी, बाकी टीमों को लेकर कुछ दिनों में तस्वीरें साफ हो जाएगी।
टिकट की बिक्री शुरू: चेन्नई में क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर के टिकटों बिक्री आज यानी गुरुवार 18 मई से शुरू कर दी गई है। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम के साथ चेन्नई, मुंबई, आऱसीबी और लखनऊ ये चारों ही टीम अभी क्वालीफायर वन खेल सकती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यहां से किस टीम की किस्मत उनका साथ देती है।
जानें टिकट की कीमत: एलिमिनेटर और क्वालीफायर के लिए सबसे महंगा टिकट 5000 रुपये का है। वहीं सबसे सस्ता टिकट 2000 रुपए का है। जबकि 2500 रुपए का टिकट खरीदने वाले दर्शक आई अपर स्टैंड में बैठकर मैच देख सकते हैं। इन मैचों के लिए टिकट खरीदने का तरीका बिल्कुल आसान है।
ऐसे खऱीद सकते हैं टिकट: फैंस आसानी से प्लेऑफ में होने वाले मुकाबलों के टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते है। BookMyShow, Paytm, TicketGenie, EventsNow और Insider के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट को खरीदा जा सकता है। आईपीएल टिकट बुकिंग website पर लॉगिन कर अपनी पसंदीदा सीट को बुक करने के बाद पेमेंट करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications