IPL 2023 Predection: चेन्नई-मुंबई या फिर कोई और किसके सिर सजेगा जीत का ताज, ये है सबसे मजबूत टीम

IPL 2023 Prediction: आईपीएल 2023 में शामिल होने वाली कई टीम ताकतवर नजर आ रही है। ऐसे में किसी एक टीम पर दांव लगाना काफी मुश्किल भरा फैसला साबित हो सकता है।

IPL 2023

IPL 2023 Champions Runner up Play off teams: आईपीएल 2023 शुरू होने में अब कुछ घंटों का समय रह गया है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के पहले मुकाबले में एक-दूसरे को टक्कर देने को तैयार है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पिछले सीजन कागज पर सबसे कमजोर टीम नजर आ रही थी। लेकिन इस टीम ने ट्रॉफी जीतकर फैंस के साथ-साथ कई दिग्गजों को भी हैरान कर दिया।

आईपीएल 2023 का टाइटल कौन जीतेगा?

आईपीएल के आगाज से पहले विनर टीम का प्रीडिक्शन करना काफी कठिन काम है। लेकिन हम आपको एक ऐसी टीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2023 की चैंपियन बनने का दम रखती है। यह टीम कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई के लिए पिछला सीजन काफी खराब गुजरा था। ऐसे में टीम दमदार वापसी कर सकती है। इससे पहले भी मुंबई कई बार धमाकेदार वापसी कर फैंस को हैरान करने का काम करती रही है।

रोहित की टीम है दमदार

पिछले सीजन मुंबई की सबसे बड़ी कमजोरी टीम की गेंदबाजी साबित हो रही थी। इस साल टीम के पास जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरनडोर्फ पीयूष चावला और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी हैं। कैमरन ग्रीन को मुंबई ने मिनी ऑक्शन के दौरान 17 करोड़ 50 लाख में खरीदने का काम किया था। कैमरन ग्रीन गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन पहली बार आईपीएल में डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है।

इस सीजन के लिए ऐसी है मुंबई की टीम

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान, ईशान किशन, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, झाय रिचर्ड्सन, पीयूष चावला, डाउन जेनसन, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, नेहाल वाधरे और राघव गोयल।

वनइंडिया की तरफ से आईपीएल 2023 के लिए भविष्यवाणी:

चैंपियंस - मुंबई इंडियंस
द्वितीय विजेता - चेन्नई सुपर किंग्स
प्लेऑफ टीमें - मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स
सर्वाधिक रन - सूर्य़कुमार यादव
सर्वाधिक विकेट - ट्रेंट बोल्ट,
सबसे मूल्यवान खिलाड़ी - जोस बटलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+