IPL 2023 Points Table: टॉप-3 पर मौजूद टीमें दिख रही हैं एकदम अलग, बड़ी टीमों का क्या है हाल
IPL Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की लेटेस्ट टेबल अपडेट जानने के लिए यहां पढ़ें। टॉप-3 पर मौजूद टीमें बाजी मारते हुए दिखाई दे रही है।

IPL 2023 Points Table in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अब तक 19 मुकाबले हो चुके हैं। सीजन की शुरुआत में कुछ मैच एक तरफ झुकते हुए दिखे लेकिन पिछले 1 सप्ताह से बहुत ही कांटे की टक्कर हो रही है।
यहां तक कि कल ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ मुकाबला भी एक तरफा होते-होते रोचक बन गया था। फिलहाल अंक तालिका की टॉप-3 बाकी सभी टीमों से अलग नजर आ रहे है।
ये टीमें है- राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस। लखनऊ और गुजरात तो पिछले ही सीजन में में आई हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी पिछले सीजन से बहुत अलग खेल दिखाया है। ये टीमें 4 में से 3 मैच जीत चुकी हैं।
टॉप पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम का रन रेट टॉप-3 में बेस्ट है। इन टीमों के 6 अंक हैं। बाकी के चार स्थान 4 अंक हासिल करने वाली टीमों ने घेरे हुए हैं।
4, 5, 6 और 7 नंबर पर चार में दो मैच जीत चुकी टीम के नाम हैं। केकेआर नंबर चार पर है, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नंबर 5 पर है, पंजाब किंग्स की टीम छठे नंबर पर है तो सनराइजर्स हैदराबाद सांतवे नंबर पर है।
सबसे नीचे डीसी- आरसीबी और एमआई एक जीत के चलते 8वें और 9वें नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में चार हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे बैठी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी खाता नहीं खोल पाई है और 10वें नंबर पर है।
Recommended Video

आज आईपीएल में दो मुकाबले हैं जहां पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। दूसरा मुकाबला शाम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications