IPL Playoffs: प्रीति जिंटा की पंजाब के पास है प्लेऑफ में पहुंचने का मौका, जानिए पूरा गणित

How Punjab Kings Qualify For Playoffs: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराकर प्रीति जिंटा की टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Punjab Kings

IPL 2023 Playoff Qualification Scenario: पंजाब किंग्स को 15 रन से हराने के साथ ही दिल्ली ने इस सीजन अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लेकिन पंजाब को हराकर उन्होंने शिखर धनव की कप्तानी वाली इस टीम के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी है।

पंजाब ने गंवाया मौका: पंजाब किंग्स के पास 12 मैचों में 12 अंक थे, दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम को अपने बचे हुए दो मैचों में से दोनों को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचना था। अगर पंजाब दिल्ली को हराने में सफल हो जाती तो अगला मैच जीतकर वह आसानी से प्लेऑफ में जगह बना सकती थी। लेकिन टीम के लिए अब ऐसा करना मुश्किल हो गया है।

दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर: पंजाब के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का चांस है। लेकिन इसके लिए उसे दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर चीजे उनकी पक्ष में गई तो पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी। पंजाब पाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है और उसका आखिरी मैच अब राजस्थान रॉयल्स के साथ होना है।

राजस्थान के खिलाफ मैच होगा जीतना: पंजाब किंग्स का अगला मैच धर्मशाला में ही होना है। 19 मई को होने वाले इस मुकाबले में पंजाब की कोशिश राजस्थान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने की होगी। अगर पंजाब ऐसा करती है तो फिर उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मुंबई इंडियंस की बड़ी हार की दुआ करनी होगी। इसके साथ ही आरसीबी और लखनऊ की टीम के लिए भी हार की दुआ करनी होगी।

पंजाब की हार से इन टीमों को फायदा: दूसरी तरफ दिल्ली के खिलाफ पंजाब की हार से कई टीमों को फायदा पहुंचा है। पंजाब किंग्स की हार से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सबसे बड़ा फायदा पहुंचा है। इसके अलावा चेन्नई और लखनऊ के लिए भी प्लेऑफ की राह अब पहले से आसान हो गई है।

दिल्ली ने जीता मैच: पंजाब के लिए जरूरी इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 198 रन ही बना पाई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 94 रन लियम लिविंगस्टोन ने बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+