RCB vs PBKS: कोहली- डुप्लेसिस के धमाके के बाद पंजाब ने की वापसी, आरसीबी ने दिया 175 रनों का टारगेट
RCB vs PBKS Match in Hindi: आरसीबी की टीम के धाकड़ ओपनर विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने फिर से जबरदस्त साझेदारी करके आईपीएल में अपने हुनर का जादू बिखेरा।

IPL 2023 Today Match in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 27वे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पंजाब किंग्स के सामने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और विराट कोहली ने फाफ डु प्लेसिस ने एक जबरदस्त शतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि आरसीबी अंत में 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना पाई।
इस मैच में फाफ डुप्लेसिस केवल एक बल्लेबाज की हैसियत से खेल रहे हैं क्योंकि उनको पसली में चोट लगी है और पिछले मैच में भी वे पसली पर टाइट पट्टी बांधकर खेले थे। ऐसे में विराट आज कप्तान के तौर पर भी खेल रहे हैं लेकिन फाफ ने अपनी बल्लेबाजी में एक बार भी यह नहीं जाहिर होने दिया कि वह किसी तकलीफ में हैं।
कोहली और फाफ के शॉट्स देखने लायक था। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी क्लास दिखाते हुए बिना जोखिम लेते हुए शानदार बल्लेबाजी की और देखते ही देखते 50 रन की साझेदारी केवल 5 और ने पूरी की। इसके बाद 100 रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई।
इस दौरान विराट ने आईपीएल 2023 में अपने 250 रन भी पूरे किए। उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपने 600 चौके भी पूरे किए। इतना ही नहीं विराट कोहली इस दौरान आईपीएल में 30 प्लस का स्कोर 100 बार पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं। विराट के अलावा आईपीएल में शिखर धवन ने 91 बार 100 प्लस का स्कोर बनाया है। डेविड वॉर्नर ने 90 बार यह काम किया है।
आईपीएल 2023 विराट कोहली के लिए पावरप्ले में बेस्ट स्ट्राइक रेट का सीजन रहा है। दूसरी ओर डु प्लेसिस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है क्योंकि वह आईपीएल 2023 में सबसे पहले 300 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने।
फाफ ने इससे पहले मोहाली के मैदान पर तीन मुकाबले आईपीएल में खेले हैं और तीनों में उन्होंने जबरदस्त पारियां खेली है। 2015 में वे 41 गेंदों पर 55, 2016 में 53 गेंदों पर 67 और 2019 में 55 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेल चुके हैं।
यह विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच तीसरी शतकीय साझेदारी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े। विराट कोहली को हरप्रीत बरार की गेंद पर कीपर जितेश शर्मा ने बेहतरीन तरीके से लपका।
कोहली ने 47 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। इसके तुरंत बाद बरार ने मैक्सवेल को अगली ही गेंद बगैर खाता खोले चलता कर दिया। ग्लेन ने गेंद को उड़ाने का प्रयास किया था।
फिर फाफ डु प्लेसिस भी 19वें ओवर में नेथन एलिस की गेंद पर सैम के हाथों लपके गए। उन्होंने 56 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 84 रनों की पारी खेली।
पंजाब किंग्स की वापसी- दिनेश कार्तिक एक बार फिर फिनिश नहीं कर पाए और उन्होंने 5 गेंदों पर 7 रनों की पारी खेली। कुल मिलाकर जिस तरह की शुरुआत हुई थी उसको देखते हुए अंत में आरसीबी की पारी कम से कम 20 रन पीछे रह गई। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने दो और अर्शदीप सिंह व नेथन एलिस ने 1-1 विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications