PBKS vs RCB: फाफ प्लेइंग 11 में मौजूद, फिर भी विराट कोहली क्यों कर रहे हैं आज कप्तानी, 556 दिनों बाद हुई वापसी
Virat Kohli Capitan RCB: फाफ डु प्लेसिस की मौूजदगी के बावजूद विराट क्यों कर रहे हैं आज के मुकाबले में कप्तानी?

RCB vs PBKS Today Match in Hindi: आईपीएल 2023 में आज 27वें मैच के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में विराट कोहली कप्तानी के लिए आगे आए। कोहली को देखते ही माहौल जोशीला हो गया और टॉस के समय अपने चहेते कप्तान को देखने के लिए फैंस को काफी सुखद आश्चर्य भी हुआ।
सिक्का उछला और विपक्षी कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फैंस हैरान थे कि आज के मुकाबले में फाफ डुप्लेसिस कहां है। ऐसे में विराट कोहली ने बताया कि आज डुप्लेसिस मुकाबले में खेल रहे हैं तो और भी हैरानी हुई कि आखिर विराट कोहली फिर क्यों कप्तानी कर रहे हैं?
विराट कोहली ने जिसका जो जवाब दिया है वह आईपीएल के नए इंपैक्ट प्लेयर के नियम से जुड़ा है। ये नियम ना होता तो फाफ की मौजूदगी के बावजूद कोहली कप्तानी करते हुए नहीं दिखाई देते क्योंकि तब फाफ का पूरा मैच खेलना होता।
फाफ पसली की चोट से जूझ रहे हैं। इसलिए आरसीबी ने नियमित कप्तान को एक इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारने का फैसला किया है। पिछले मैच में भी वे पसलियों पर पट्टी बांधकर खेले थे। फाफ आज के मैच में फील्डिंग नहीं करेंगे।
Recommended Video

विराट कोहली ने साफ कहा कि आप फाफ फील्डिंग नहीं कर सकते हैं तो वे इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे और बाद में वैशाख विजय कुमार उनको रिप्लेस कर लेंगे। यानी फाफ बैटिंग करेंगे लेकिन जब फील्डिंग का मौका आएगा तो उनकी जगह पर वैशाख विजय कुमार मैदान पर उतरेंगे।
11 अक्टूबर 2021 को विराट कोहली ने अंतिम बार आरसीबी की कप्तानी की थी और आज 20 अप्रैल 2023 में फिर से वे आरसीबी की कमान संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। 556 दिनों के गैप के बाद कप्तान कोहली एक मैच के लिए ही सही, लेकिन वापस आ गए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट- वैशाख विजयकुमार, डेविड विली, कर्म शर्मा, आकाश दीप, अनुज रावत












Click it and Unblock the Notifications