PBKS vs RCB: पंजाब और आरसीबी में जोरदार टक्कर, जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

PBKS vs RCB Playing 11: पंजाब किंग्स की टीम में शिखर धवन अनुभवी हैं। आरसीबी की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी खेल रहे हैं।

Punjab vs RCB

PBKS vs RCB Probable Playing 11: पंजाब किंग्स की टीम गुरुवार को एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान मोहाली में खेलेगी। आरसीबी के खिलाफ डबल हेडर का पहला मुकाबला दोपहर में खेला जाना है। पंजाब किंग्स के लिए कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस एक चिंता का विषय है। इसमें कप्तान शिखर धवन भी शामिल है।

लियाम लिविंगस्टोन भी भी नहीं खेल पाये हैं। हालांकि पिछले मैच में शिखर धवन के बिना भी पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी। पांच मैचों में से पंजाब किंग्स ने तीन में जीत दर्ज की है। टीम के हर खिलाड़ी ने इन मैचों में जीत हासिल करने के लिए अपना बेस्ट दिया है।

आरसीबी और पंजाब की टीमों के बीच अगर तुलना की जाए, तो बल्लेबाजी एक बड़ा अंतर है। विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज आरसीबी में है। पंजाब की बैटिंग धवन, सिकन्दर रजा आदि बल्लेबाजों के ऊपर टिकी हुई है। आरसीबी इस मामले में पंजाब के ऊपर भारी पड़ती है।

गेंदबाजी में पंजाब को सैम करन, अर्शदीप सिंह, रबाडा आदि लीड करते हैं। दूसरी तरफ आरसीबी के पास भी बेहतरीन गेंदबाज हैं। इनमें मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल का नाम प्रमुख है। मोहाली में इन गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। पिच से भी उछाल और गति मिलने के आसार हैं।

आरसीबी का प्रयास रहेगा कि एक जीत के साथ अंक तालिका में आगे बढने का प्रयास किया जाए। फाफ डू प्लेसी की कप्तानी वाली टीम में एक मजबूत प्लेइंग इलेवन देखने को मिल सकती है। पंजाब की टीम में शामिल ग्यारह नाम दिलचस्प रहेंगे।

PBKS बनाम RCB संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट/लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+