IPL 2023, PBKS vs GT: पंजाब और गुजरात के बीच टक्कर आज, मोहाली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

PBKS vs GT Match: मोहाली स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है, गेंदबाजों के लिए इस पिच में उछाल देखने को मिलता है।

Mohali Stadium

PBKS vs GT Pitch and Weather Update: पंजाब किंग्स की टीम जब पिछले घरेलू मुकाबले में केकेआर के खिलाफ खेली थी, उस समय बारिश का खलल देखने को मिला था। अब एक बार फिर से पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान मोहाली में खेलने के लिए तैयार है। सामने गुजरात टाइटंस की टीम है और इसके कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। ऐसे में फैन्स के मन में एक ही सवाल आता है कि क्या इस बार भी मुकाबले में बारिश का साया रहेगा। इसके अलावा पिच को लेकर भी बहुत बातें होती हैं।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ गुजरात की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैचों में जीत का स्वाद चखने को मिला है। गुजरात और पंजाब दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं। ऐसे में इन टीमों का प्रयास जीत दर्ज करते हुए अंकों की संख्या 6 करने का रहेगा।

PBKS बनाम GT पिच रिपोर्ट (PBKS vs GT Pitch Report)

मोहाली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। गति और उछाल के कारण इस पिच पर बल्लेबाजों को शॉट जड़ने में मजा आता है। इसके अलावा शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। तेज आउटफील्ड में बल्लेबाजों को खेलने में काफी मज़ा आता है। स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं होगी लेकिन सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने पर रन रोके जा सकते हैं।

PBKS बनाम GT मौसम अपडेट (PBKS vs GT Weather Update)

मोहाली में मौसम गर्म रहेगा और दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि शाम होते ही तापमान में गिरावट आएगी। ओस का हल्का प्रभाव देखने को मिल सकता है। पिछले मैच के समय बारिश आई थी लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी होने के आसार नहीं हैं। दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा होने की उम्मीद है। तेज गेंदबाज शुरुआती नमी का फायदा उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+