PBKS vs DC: शिखर धवन ने चुनी गेंदबाजी, पंजाब किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी की वापसी
PBKS vs DC: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में इस सीजन पहला मैच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स की टीम का यह होम ग्राउंड माना गया है। मोहाली के मैच पूरे हो गए हैं।

PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। धवन ने कहा कि विकेट नया है इसलिए हम देखना चाहते हैं कि यह इस तरह बर्ताव करता है। हम अपने गेम का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं। टीम में दो बदलाव हैं, तायडे और रबाडा आए हैं।
पंजाब की टीम के लिए यह मैच काफी मायने रखता है। एक जीत के साथ पंजाब के 14 अंक हो जाएंगे। इसके बाद एक और मैच जीतने पर 16 अंकों के साथ अगले चरण में जाने का मौका रहेगा। इसलिए पंजाब किंग्स मैच जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम रंग में भंग का काम कर सकती है। इस मैच में दिल्ली अगर जीत हासिल कर लेती है, तो पंजाब की राह मुश्किल हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में जीत दर्ज कर दसवें स्थान पर है। अब दिल्ली प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर है लेकिन पंजाब के अब भी आसार हैं।
डेविड वॉर्नर ने कहा कि ओस है और हम भी पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेते। विकेट दोनों टीमों के लिए शायद बराबर ही रहेगा। गौरतलब है कि धर्मशाला में मैदान को फिर से तैयार किया गया है। इसमें पिच भी नई है। पिछले कुछ समय से तैयारियां चल रही थी। आईपीएल की बात करें, तो 10 साल बाद यहां मुकाबला हो रहा है। पंजाब किंग्स इस मैच के बाद भी एक मैच धर्मशाला में ही खेलेगी। इस वेन्यू पर दो मैचों का कार्यक्रम है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर(कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications