PBKS vs DC: शिखर धवन ने पीछे की तरफ दौड़कर हवा में गोता लगा पकड़ा कैच, वीडियो हुआ वायरल
शिखर धवन ने डेविड वॉर्नर को कैच कर चलता किया। उन्होंने अपने पीछे की तरफ दौड़ लगाते हुए कैच लपक लिया। धवन ने गेंद से अपनी नज़रें नहीं हटाई।

PBKS vs DC Shikhar Dhawan Catch: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 2 विकेट पर 213 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और रूसो ने धाकड़ बैटिंग की। दोनों ने गेंदबाजों की क्लास लगाई।
इस दौरान शिखर धवन एक अलग ही रंग में दिखे। धवन ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा। पहले विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ के बीच लम्बी होती भागीदारी को तोड़ने में धवन ने अहम भूमिका निभाई। डेविड वॉर्नर उस समय फिफ्टी के करीब थे लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाये।
सैम करन ने डेविड वॉर्नर को एक धीमी गति से गेंद डाली। वॉर्नर इसे मिडऑफ़ की तरफ हवा में खेल बैठे। इसके बाद धवन पीछे की तरफ दौड़ते हुए गेंद तक पहुँच गए। अंत में उन्होंने हवा में छलांग लगा दी और कैच को लेकर जमीन पर गिर पड़े। इस तरह उन्होंने वॉर्नर को चलता किया।
डेविड वॉर्नर तूफानी अंदाज में खेल रहे थे लेकिन अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल नहीं रहे। वह 31 गेंदों का सामना कर 46 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पृथ्वी शॉ ने आज 26 दिन बाद आईपीएल मुकाबला खेलते हुए धमाका कर दिया। वह 38 गेंदों का सामना करते हुए 54 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
वॉर्नर और शॉ तो अपना काम कर दिया था लेकिन बाद में राइली रूसो का धमाका होना बाकी था। उन्होंने इस तरह बैटिंग की जैसे रनों की बाढ़ आ रही हो। रूसो ने 6 चौके और 6 छक्के जमाते हुए 37 गेंदों में ही नाबाद 82 रनों की पारी खेल डाली। साल्ट भी 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
बैटिंग के लिए मददगार पिच पर शिखर धवन ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया था। दिल्ली के बल्लेबाजों ने जमकर लुत्फ़ उठाते हुए रनों की झड़ी लगा दी। पंजाब के लिए अहम मैच है।












Click it and Unblock the Notifications