PBKS vs DC: 26 दिन बाद मैदान पर वापसी, आते ही पृथ्वी शॉ ने गेंदबाजों का निकाला धुआं
पृथ्वी शॉ को खराब प्रदर्शन के चलते टीम में शामिल नहीं किया जा रहा था। इस बार मौका मिलते ही उन्होंने धमाका कर दिया।

PBKS vs DC, Prithvi Shaw: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मुकाबला चल रहा है। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला और रन भी बरसे।
डेविड वॉर्नर के साथ बैटिंग करने के लिए पृथ्वी शॉ ने इस बार मौके का पूरा फायदा उठाया और तबाही मचा दी। लम्बे समय से मैदान के बाहर बैठे शॉ को आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था, उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपकते हुए बेहतरीन फिफ्टी जमा दी।
आईपीएल में पृथ्वी शॉ 26 दिन के बाद कोई मैच खेल रहे थे। अंतिम बार वह पिछले महीने खेले थे। इतने दिनों के बाद मिले मौके को भुनाते हुए उन्होंने 36 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। शुरुआत में उन्होंने अर्शदीप सिंह की पिटाई की थी। डेविड वॉर्नर और शॉ ने मिलकर पहले विकेट के लिए कुल 93 रन जोड़े। वॉर्नर 46 रन बनाकर चलते बने।
शॉ को दिल्ली ने शुरुआती पांच मैचों में खिलाया था। वहां फ्लॉप रहने के बाद उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अंतिम बार उन्होंने 20 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ मुकाबला खेलते हुए 13 रन बनाये थे। उसके बाद उनको दिल्ली के मैचों से बाहर कर दिया गया। आज मौका मिलते ही उन्होंने सबका मुंह बंद कर दिया और धाकड़ फिफ्टी जड़ी।












Click it and Unblock the Notifications