PBKS vs DC Match Prediction: धर्मशाला की पिच पर कौन गेंदबाज झटक सकते हैं आज सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2023 Fantasy Tips in Hindi: आज आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है। आइए देखते हैं धर्मशाला के मैदान पर कौन लेगा आज सबसे ज्यादा विकेट।

ipl 2023 PBKS vs DC

IPL 2023 in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आज बिल्कुल नए माहौल में पंजाब किंग्स का सामना करने जा रही है। पंजाब किंग्स ((Punjab Kings) ने हिमाचल प्रदेश में ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को अपना होमबेस बनाया हुआ है।

यहां पीबीकेएस के लिए करो या मरो का मैच है तो दिल्ली कैपिटल्स के टीम बिना किसी दबाव के सिर्फ इज्जत कमाने उतरेगी। आइए देखते हैं धर्मशाला की पिच पर किन गेंदबाजों का सिक्का चल सकता है।

कुलदीप यादव- दिल्ली कैपिटल्स का यह फिरकी स्पिनर अभी तक बेहतरीन गेंदबाजी करने में कामयाब रहा है। कुलदीप ने 7.11 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है और आज की परिस्थितियां उनके लिए मुफीद दिखाई देती है।

ईशांत शर्मा- धर्मशाला की पिच पर बढ़िया बाउंस रहेगा जिससे ईशांत शर्मा को राहत मिल सकती है। शर्मा ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ इस सीजन में 33 गेंदों पर 4 विकेट लिए हैं जो उनको पंजाब के खिलाफ अच्छा विकल्प बनाता है।

नाथन एलिस- वैसे आज इनकी जगह पर कैगिसो रबाडा को भी खिलाया जा सकता है लेकिन अगर पंजाब की टीम यह प्रयोग नहीं करती तो ये बॉलर आज के मैच में भी चमकने के लिए तैयार है। नाथन के पास अच्छी विविधता है और वे 15 के स्ट्राइक रेट से इस सीजन में लगातार विकेट ले रहे हैं।

अर्शदीप सिंह- पंजाब किंग्स ये यॉर्कर मास्टर डेथ ओवर में 95 गेंदों को फेंकने के बाद आठ विकेट ले चुका है। सिंह यहां नई गेंद के साथ मोमेंटम हासिल कर सकते हैं और डेथ में बल्लेबाजों के स्टंप को निशाना बनाकर डंडे उड़ाना चाहेंगे। परिस्थितियां उनके लिए कुछ ऐसी हैं।

अक्षर पटेल- दिल्ली कैपिटल्स का यह फिरकी स्पिनर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए भी चर्चित है और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ अभी तक सात मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं जो उन्हें आज के मैच का एक और स्टार बॉलर बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+