IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना और रश्मिका करेंगी परफॉर्म, अरिजीत लगाएंगे चार चांद, देखें पूरा शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा है। 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

IPL 2023 Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दुनिया के सबसे बड़े फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट का स्वागत करने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार अब बस खत्म होने जा रहा है। इस सीजन का पहला रोमांचक मुकाबला पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को होगा।
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में धूम मचाने आ रहे सितारे
टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के आने की उम्मीद है। टाटा आईपीएल 2023 के भव्य उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के कुछ दिग्गज कलाकार भी शामिल होने जा रहा है। इस इवेंट में सिंगिंग से लेकर डांस हर चीज का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है।
आईपीएल का उद्घाटन समारोह कब और कहां होगा
आईपीएल 2023 का उद्घाटन समारोह 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा। हालांकि शुरू होने का कोई निश्चित समय घोषित नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहले मैच से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जबकि दोनों टीमों के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से होना है। 16वें आईपीएल का उद्घाटन समारोह नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में आयोजित किया जाएगा।
आईपीएल के उद्घाटन समारोह में कौन आ रहा है
आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में चार चांद लगाने के लिए फिल्म जगत से कई दिग्गज सितारों के आने की उम्मीद है। इस बीच गायक अरिजीत सिंह और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना के आने की तो आईपीएल की ओर से ही पुष्टि कर दी गई है। इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर टाइगर श्रॉफ भी समारोह में नजर आ सकते हैं।
आईपीएल के लिए टिकट कैसे बुक करें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के टिकट पेटीएम इनसाइडर और बुक माय शो ऐप और वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह के साथ होने वाले उद्घाटन मैच के लिए टिकट बुकिंग विंडो पहले से ही खुली हुई है। मैच का टिकट का प्राइस 800 रुपये से 20,000 रुपये के बीच तय किया गया है।
आईपीएल का टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें
आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। फैंस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications