IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले ओपनर, शिखर धवन से ऊपर है सिर्फ एक बल्लेबाज

IPL Unwanted Records: आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में शिखर धवन से ऊपर अब सिर्फ एक ही बल्लेबाज है। आइए जानते हैं इस अनचाही लिस्ट के बल्लेबाजों के बारे में

IPL 2023 Records

IPL 2023 Records in Hindi: पंजाब किंग्स की टीम 17 मई की रात दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हारकर आईपीएल के प्लेऑफ की रेस में अब बाकी टीमों के रहमो करम पर निर्भर हो गई है। इस टीम के कप्तान शिखर धवन ने गोल्डन डक पर आउट होकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

धवन इस सीजन में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन अहम मुकाबले में ईशांत शर्मा की गेंद पर पहली बॉल पर आउट हो गए। पंजाब किंग्स की टीम 214 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना पाई।

शिखर धवन और ईशांत शर्मा इस सीजन में जब भी आए तभी कुछ ना कुछ हुआ। इससे पहले दिल्ली में हुई मुकाबले में ईशांत शर्मा और शिखर धवन ने एक छक्का लगाया था और फिर वे आउट हो गए थे। हिमाचल के धर्मशाला में धवन को गोल्डन डक मिला।

शिखर धवन आईपीएल में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि यह शिखर धवन का आईपीएल के इतिहास में 10वां शून्य था। यानी उन्होंने 0 बनाने में दहाई का आंकड़ा भी कल ही पूरा किया।

शिखर धवन इस लीग में अच्छे बल्लेबाज हैं और इस सीजन में भी वे 10 मुकाबले खेलकर 44.50 की औसत से 356 रन बना चुके हैं लेकिन आईपीएल के इतिहास में 10 शून्य ओपनर के तौर पर कर चुके हैं। धवन के अलावा गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे ने भी ओपनिंग करते हुए आईपीएल में 10 बार 0 का सामना किया है।

डेविड वॉर्नर ने 9 बार बतौर ओपनर शून्य रन बनाए हैं। अब आईपीएल में धवन से ऊपर सिर्फ एक बल्लेबाज है जिसने ओपनिंग करते हुए गब्बर से ज्यादा बार जीरो का मुंह देखा है। यह है भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल। पार्थिव पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में ओपनिंग करते हुए 11 बार डक का सामना किया है।

आईपीएल की इस लिस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। आईपीएल में किन ओपनरों ने लगाए सबसे ज्यादा डक

11- पार्थिव पटेल
10- शिखर धवन
10-गौतम गंभीर
10-अजिंक्य रहाणे
9-डेविड वॉर्नर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+