Jio Cinema पर सुपर हिट हुआ IPL 2023, जानिए कैसे आए पहले 5 सप्ताह में ही 1300 करोड़ प्लस वीडियो व्यूज

IPL on Jio Cinema: जियो ने आईपीएल 2023 के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार खरीदने के बाद पहले सीजन में ही रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इसके पीछे जियो प्लेटफार्म के फ्री होने के साथ-साथ बहुत ही रोचक प्रेजेंटेशन का भी योगदान है।

IPL 2023 official digital streaming platform Jio Cinema

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर जियो सिनेमा (Jio Cinema) ने वीडियो व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बना दिए हैं। आईपीएल 2023 इस बार जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है जिसके चलते कोई भी स्मार्टफोन यूजर इंटरनेट की सहायता से आईपीएल के मैचों का लुफ्त उठा सकता है।

जबरदस्त क्वालिटी दे रहा है जियो- जियो सिनेमा के मुताबिक आईपीएल के मौजूदा सीजन के पहले 5 सप्ताह में 1300 करोड़ प्लस वीडियो व्यूज आ चुके हैं। इस दौरान जियो सिनेमा पर फैंस के लिए डिवेलप किया गया अनोखा प्रेजेंटेशन भी बहुत काम का साबित हो रहा है क्योंकि एक व्यूअर का प्रति मैच औसत टाइम स्पेंट 60 मिनट है।

वायकॉम 18 स्पोर्ट्स सीईओ अनिल जयराज ने इसकी जानकारी दी और बताया कि, जियो लगातार तरक्की कर रहा है और हर सप्ताह इसकी ग्रोथ बढ़ती जा रही है। हम खुद पर विश्वास जताने के लिए हमारे स्पॉन्सर, एडवरटाइजर और पार्टनर्स का धन्यवाद देते हैं।

जियो सिनेमा ने आईपीएल में दो बार सबसे ज्यादा व्यूअरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ा। 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में 2.23 करोड़ पीक व्यू थे। 5 दिन बाद ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में यह 2.4 करोड़ हो गए।

डिजिटल एक्सक्लूसिव कंटेंट- इतने बेहतरीन रिकॉर्ड को पाने के बाद जियो सिनेमा ने उत्साहित होकर 360-degree व्यूइंग फीचर को भी डिवेलप किया है। दर्शक भोजपुरी, पंजाबी, मराठी, गुजराती जैसी अनेक भाषाओं में कमेंट्री का मजा उठा रहे हैं।

कुछ फीचर्स आपको टीवी पर नहीं मिलेंगे। ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म ओन्ली फीचर में मल्टीकेम, 4K और हाइप मोड दर्शकों को बहुत आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही एक्शन पैक्ड एक्सक्लूसिव कंटेंट में आप हाईलाइट को देख सकते हैं, बड़े खिलाड़ियों के इंटरव्यू को देख सकते हैं।

बड़ी आईपीएल टीमों के साथ पार्टनरशिप का भी फायदा मिला- विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, फाफ डू प्लेसिस, राशिद खान, डेविड मिलर सभी जियो सिनेमा पर अपने इंटरव्यू दे चुके हैं। क्योंकि इस प्लेटफार्म ने टॉप की आईपीएल टीमों के साथ पार्टनरशिप की हुई है। इतना ही नहीं जियो सिनेमा पर मिलने वाले एडवरटाइजर भी पिछले साल की तुलना में दोगुने हो गए हैं और माना जा रहा है कि इसमें और भी ज्यादा बढ़ोतरी होती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+