'मैंगो मैन' नवीन उल हक ने 'कोहली-कोहली' के नारों पर दी अपनी प्रतिक्रिया, भीड़ ने कर दिया है परेशान!

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में भी एम ए चिदंबरम स्टेडियम में नवीन उल हक के सामने कोहली कोहली के नारे लगते रहे। नवीन ने इस मैच में 4 विकेट लिए।

naveen-ul-haq

IPL 2023 in Hindi: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के साथ विराट कोहली (Virat Kohli)ने बड़ी समस्या पैदा कर दी है। कोहली ने आईपीएल 2023 के दौरान एक मैच में इस गेंदबाज के साथ 'तू तू मैं मैं' क्या की, यही नवीन के लिए पूरी आईपीएल की सुर्खियां बन गई।

किसी भारतीय फैंस ने शायद यह उम्मीद नहीं की थी कि naveen-ul-haq इतने सीनियर खिलाड़ी से भिड़ जाएंगे क्योंकि सभी जानते हैं कोहली का मिजाज अक्सर स्लेजिंग करने का रहता है और वह कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहते हैं, तो विपक्षी खिलाड़ी इन चीजों को नजरअंदाज करते रहते हैं।

लेकिन नवीन ने कोहली को उसी अंदाज में जवाब दिया। इतना ही नहीं, नवीन ने बाद में विराट कोहली और आरसीबी के ऊपर इनडायरेक्ट तरीके से कटाक्ष करने वाले सोशल मीडिया मैसेज लगातार पोस्ट किए। जिसने मामले को और ज्यादा गर्म कर दिया।

ऐसा लगता है कि नवीन विराट कोहली के साथ हो रही इस अनबन में पूरा माइलेज लेना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर उनको जिस तरह से लोग जान रहे हैं, उसने इस खिलाड़ी को आईपीएल 2023 के सबसे जाने पहचाने चेहरे में एक बना दिया है।

लखनऊ की टीम मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई है। इस मैच के दौरान भी नवीन की गेंदबाजी पर धोनी के एम ए चिदंबरम स्टेडियम से 'कोहली कोहली' के नारे लगते रहे। अफगानिस्तानी गेंदबाज ने चार विकेट लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन कोहली के साथ हुई उनकी झड़प फैंस नहीं भूल पा रहे हैं।

ऊपर से नवीन ने जिस तरह से आरसीबी की हार के बाद 'मैंगो पोस्ट' करने की जो सीरीज बनाई है उसने उनका नाम भी 'मैंगो मैन' रख दिया है। लखनऊ की हार के बाद मैंगो की मींस भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई।

लेकिन naveen-ul-haq को कोहली कोहली के नारों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वह कहते हैं कि जितना भी भीड़ ये शोर करती है, उतना ही वे अपनी टीम के लिए और बेहतर करने के लिए मोटिवेट रहते हैं।

मैच के बाद नवीन ने कहा, "मैं बाहर की चीजों पर ध्यान नहीं देता। मैं केवल अपने क्रिकेट पर ध्यान देता हूं। भीड़ में क्या कहा जा रहा है, यह मुझे प्रभावित नहीं करता, यह खेल का हिस्सा है। कई बार लोग आपको पसंद करते हैं और कई बार नहीं करते। कई बार ऐसा होता है कि आपका नाम भी खूब पुकारा जाता है।"

इस दौरान नवीन ने गौतम गंभीर की भी तारीफ की जिन्होंने विराट कोहली के साथ हुई इस लड़ाई में उनका खुल कर साथ दिया था। नवीन मानते हैं कि टीम में सबको एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। खैर नवीन के लिए एक शानदार सीजन समाप्त हो गया है।

वे निश्चित तौर पर लखनऊ सुपरजाइंट्स की खोज कहीं जाएंगे जिन्होंने मार्क वुड की जगह लेकर बहुत बेहतरीन गेंदबाजी की और आईपीएल के अगले सीजन में भी हम उन्हें अच्छा करते हुए देखने की उम्मीद करते हैं, बर्शते कोहली के साथ उनकी अनबन आईपीएल में उनको आगे दिक्कत ना दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+