DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ मुंबई के तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की होगी वापसी? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

DC vs MI:आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शाम 7:30 से मैच शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस होगा।

jofra archer

DC vs MI IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन भी मुंबई इ़ंडियंस के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही बुरी हार का सामना करना पड़ा है। आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरी संभावना है कि दिल्ली के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की फिर से वापसी हो सकती है। सीएसके के खिलाफ पिछले मैच के लिए आर्चर को आराम दिया गया था, ऐसे में अगर आर्चर फिट और उपलब्ध हैं तो आज की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

सीजन की पहली जीत के लिए बेकरार हैं मुंबई और दिल्ली
दरअसल, इस सीजन में सिर्फ मुंबई की शुरुआती स्थिति खराब नहीं है, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स तो और अधिक मुश्किल दौर से गुजर रही है। दिल्ली ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही बुरी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद टीम अंकतालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर मुंबई दो में से दोनों मैच हारने के बाद 9वें स्थान पर है। आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमें जीते के लिए पूरी जान फूंकने को बेताब हैं।

दोनों ही टीमों को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार
दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा था। कैपिटल्स को रॉयल्स ने 57 रनों के बड़े अंतर से हराया था। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 7 विकेट की बुरी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अच्छी बात ये है कि दोनों में से किसी एक टीम का आज जीत के साथ खाता खुलना तय है। आज के मैच में जो भी टीम बल्लेबाजी में सुधार के साथ मैदान में होगी वहीं जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकती हैं, क्योंकि दोनों ही खराब बल्लेबाजी के कारण मुकाबले गंवाती आई हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: एक बार फिर MS Dhoni ने DRS से बदला Umpire का Decision, सब रह गए दंग | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+