MI vs LSG: मुंबई-लखनऊ मैच से पहले मीम्स की बरसात, देखें किस टीम की है कितनी चर्चा

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Eliminator: लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली लखनऊ की एलिमिनेटर में बुधवार को मुंबई इंडियंस के सामने होगी।

Mumbai Indians

LSG vs MI, Eliminator, Indian Premier League 2023: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। आज हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाएगी। वहीं जीतने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात से भिड़ना होगा।

मुंबई पर फैंस की नजरें: आईपीएल में सबसे अधिक बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस पर फैंस की नजरें बनी हुई है। आईपीएल इतिहास में मुंबई की टीम अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकी है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं और इन तीनों ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बाजी मारी है।

सोशल मीडिया पर बना माहौल: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं की जा रही है। फैंस के बीच लगातार बहस देखने को मिल रही है। अधिकतर फैंस का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ को हराकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।

शेयर किए जा रहे हैं मजेदार मीम्स: क्रुणाल पंड्या की कप्‍तानी वाली लखनऊ ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। केएल राहुल के चोटिल होकर बाहर जाने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से उठाया है। निकलोस पूरन टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। आज एक बार फिर फैंस की नजरें उन पर बनी रहेगी।

पिछली बार मिली थी हार: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में लखनऊ के पास इस सीजन एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी जीतने का मौका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई की स्लो पिच पर कौन सी टीम बाजी मारती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+