IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल नहीं खेलेंगे, हो गया चौंकाने वाला खुलासा
MS Dhoni ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताबी जीत दिलाई है। धोनी को लेकर केदार जाधव ने बड़ा खुलासा किया है।

IPL 2023, MS Dhoni: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी के क्रेज में फर्क नहीं आया है। फैन्स उनको पहले जितना ही प्यार देते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए धोनी बल्ले से भी मौका मिलने पर अहम योगदान दे रहे हैं।
धोनी चेन्नई के लिए आईपीएल में कब तक खेलेंगे, यह स्पष्ट नहीं है। पिछले साल धोनी ने कहा था कि मैं साल 2023 के आईपीएल में भी खेलूंगा और उन्होंने कुछ वैसा ही किया है। इस बीच केदार जाधव की तरफ से एक अहम बयान आया है। केदार जाधव ने धोनी के खेलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
केदार जाधव ने नेटवर्क 18 से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आपको 2000 प्रतिशत निश्चितता के साथ बता रहा हूं कि धोनी का बतौर खिलाड़ी आईपीएल में यह अंतिम सीजन होगा। जुलाई में धोनी की उम्र 42 साल हो जाएगी। हालांकि वह फिट हैं लेकिन धोनी भी अंततः एक इंसान हैं।
जाधव ने कहा कि फैन्स को उनका एक भी मैच नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि उनका यह अंतिम सीजन है। वह जब मैदान पर होते हैं, तो फैन्स को एक-एक बॉल को देखना चाहिए। जाधव ने कहा कि धोनी क्रीज पर थे तब दर्शकों का रिकॉर्ड टूट गया था।
गौरतलब है कि केदार जाधव ने 2 करोड़ 20 लाख दर्शकों की तरफ इशारा किया था। जब धोनी और जडेजा मिलकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल रहे थे उस समय जियो सिनेमा पर भारी संख्या में दर्शक इस मैच को लाइव देख रहे थे।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबला 3 रनों के अंतर से जीत लिया था। धोनी के बल्ले से नाबाद 32 रन की पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ही घरेलू मैदान एमए चिदम्बरम स्टेडियम में हराया था।












Click it and Unblock the Notifications