IPL 2023 फाइनल से बैन होंगे धोनी? CSK के कप्तान ने पहले क्वालिफायर मैच में जानबूझकर किया टाइम बर्बाद

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में अपने कप्तान को खोने का खतरा मंडरा रहा है। अगर धोनी इस रविवार को होने जा रहे फाइनल मुकाबले में कप्तानी नहीं कर पाते हैं तो यह सीएसके के लिए झटका होगा।

IPL 2023: MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के ऊपर आईपीएल 2023 (IPL 2023) फाइनल से बाहर होने की तलवार लटक रही है। अगर धोनी के खिलाफ पहले क्वालीफायर में 4-5 मिनट तक अंपायर से उलझने के चलते एक्शन ले लिया जाए तो मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

अगर यह कार्रवाई सख्त होती है तो सीएसके की टीम इस रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में अपने कप्तान के बिना होगी और यह उनके लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है।

आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को हरा दिया था और वे दसवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचे थे। इसी मैच में मथिशा पथिराना से गेंदबाजी कराने को लेकर धोनी और अंपायरों के बीच मतभेद हो गए।

धोनी ने पूरे 4 मिनट तक अंपायर से उलझकर खेल को रोके रखा। अंतिम चाल धोनी की ही कामयाब हुई क्योंकि पथिराना गेंदबाजी के लिए आए और अपनी टीम को जरूरी सफलता भी दिलाई। कुल मिलाकर यह मैच भी धोनी की मास्टर क्लास कप्तानी के नाम रहा लेकिन अब इसके दूर के नतीज सवाल खड़े जरूर कर रहे हैं।

दरअसल पथिराना ने 9 मिनट का ब्रेक लिया था और वे मैदान के बाहर थे। जब वे गेंदबाजी करने के लिए वापस लौटे तो अंपायर ने उन्हें रोक दिया और धोनी के साथ बातचीत में बताया कि ब्रेक से आने के बाद पथिराना ने फिर से तुरंत गेंदबाजी करने के लिए एलिजिबल होने लायक ऑन फील्ड समय नहीं बिताया है।

इसके बाद करीब 5 मिनट तक धोनी और अंपायरों के बीच बहस चलती गई जिसने कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर और साइमन डूल को भी थोड़ा परेशान कर दिया था। डूल ने साफ कहा कि, धोनी ने बेकार में अंपायर से 5 मिनट तक उलझ कर समय खराब किया है। वे किसी और से भी गेंदबाजी करा सकते थे। हो सकता है मैच के अंत में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़े।

खैर अभी यह साफ नहीं है कि अंपायर धोनी के ऊपर अनावश्यक तौर पर मैच में देरी कराने को लेकर कोई एक्शन लेंगे या नहीं। लेकिन मैच अधिकारियों ने धोनी को दोषी पाया तो सीएसके के कप्तान के ऊपर फाइन या बैन लग सकता है।

आईपीएल 2023 में फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में जगह बना चुकी है और मुंबई इंडियंस की टीम दूसरे क्वालीफायर में पहुंच चुकी है जहां उनका मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात से होने जा रहा है। अगर मुंबई गुजरात को हरा देती है तो एक बार फिर से आईपीएल के फाइनल में लीग के इतिहास की 2 सबसे बड़ी टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी और यह दर्शकों के लिए किसी ट्रीट की तरह से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+