Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - मुंबई vs लखनऊ
IPL 2023 Kal Ka Match, LSG vs MI Kaun Jita: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल कर मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है। मुंबई का सामना अब गुजरात से होगा।

IPL 2023 Kal Ka Match, LSG vs MI Kaun Jita: बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल कर ली है। लखनऊ को इस करो या मरो मैच में मुंबई ने 81 रनों से मात दी। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने मैच विनिंग प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच विकेट झटककर मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी।
लखनऊ के बल्लेबाजों ने किया निराश: इस अहम मुकाबले में लखनऊ के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। निकोलस पूरन इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके। निकोलस पूरन इस मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए। माक्स स्टोइनिस रन आउट हुए। काइल मेयर्स का बल्ला भी इस मैच में नहीं चला। काइल मेयर्स 13 गेंद में 18 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन का शिकार बन गए।
मुंबई ने जीता मैच: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह बना ली है। इस जीत के बाद शुक्रवार को मुंबई का सामना गुजरात से होगा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए और इसके जवाब में लखनऊ की टीम महज 101 रन पर ढेर हो गई।
रोहित ने किया निराश: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चौका लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। नवीन-उल-हक की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए। आयुष बदोनी ने रोहित शर्मा का जबरदस्त कैच पकड़ा। तेज गति से जा रही गेंद को आयुष ने दोनों हाथों से लपक लिया। रोहित के आउट होने के बाद डग आउट में निराशा देखी गई।
ईशान किशन फ्लॉप: रोहित शर्मा के बाद ईशान किशन भी अपना विकेट गंवा बैठे। 12 गेंद में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर ईशान किशन आउट हो गए। यश ठाकुर ने ईशान किशन को विकेटकीपर निकलोस पूरन के हाथों कैच आउट कराया। ईशान किशन इस सीजन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं।
ग्रीन ने बनाए 41 रन: कैमरून ग्रीन ने मुंबई के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ग्रीन ने 23 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। नवीन उल हक ने ग्रीन को क्लीन बोल्ड किया। वहीं सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। नवीन उल हक ने कैमरून ग्रीन को कृषणप्पा गौतम के हाथों कैच आउट कराया।












Click it and Unblock the Notifications