MI vs KKR: आईपीएल इतिहास में पहली बार खेले जुड़वां भाई, 16 साल में पिता-पुत्र दोनों का डेब्यू

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है।

MI vs KKR

MI vs KKR Match: आईपीएल में कई बार ऐसा होता है जब अनोखे रिकॉर्ड सामने आते हैं। बहुत बार आंकड़ों का खेल दो देखा गया है। इस बार कुछ अलग ही हुआ है। मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ है, जो आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। एक ही मैच में अनोखी चीजें देखने को मिलीं।

शुरुआत के बाद से ही आईपीएल में कई भाइयों की जोड़ियाँ खेली थीं। इनमें पठान ब्रदर्स, पांड्या ब्रदर्स और करन ब्रदर्स आदि शामिल रहे हैं। दो जुड़वां भाइयों की जोड़ी आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नहीं खेली थी। पहली बार ऐसा हुआ है। इस सीजन दो भाइयों की जोड़ी खेल रही हैं और दोनों जुड़वां हैं। ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हैं।

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए डुआन यानसेन ने डेब्यू किया। उनके भाई मार्को यानसेन पहले से खेल रहे हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेल रहे हैं। इस तरह जुड़वां भाइयों की जोड़ी का अनोखा कारनामा इस सीजन देखने को मिला। दोनों यानसेन भाइयों का जन्म 1 मई 2000 को हुआ था।

इसी तरह एक और अनोखी बात सामने आई। अर्जुन तेंदुलकर ने भी मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया। उनके पहले साल 2008 में उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए डेब्यू किया था। इस तरह पिता और पुत्र दोनों की पहली जोड़ी आईपीएल में शामिल हो गई। खास बात यह रही कि दोनों मुंबई के लिए खेले हैं।

सचिन और अर्जुन तेंदुलकर के अलावा अन्य पिता-पुत्र की जोड़ी अब तक आईपीएल में नहीं खेली है। इस वजह से यह फैक्ट भी दिलचस्प हो जाता है। इतना ही नहीं, जो दोनों अनोखे कारनामे हुए हैं, ये मुंबई की तरफ से डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की वजह से हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसका जिक्र देखा गया।

अर्जुन तेंदुलकर को कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप प्रदान की। हालांकि पेट में परेशानी के कारण रोहित प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव के हाथ में कप्तान थमाई गई थी। अभ्यास के दौरान सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर को एक साथ देखा गया। अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+