MI vs GT: सूर्या के तूफ़ान के बाद ट्विटर पर फैन्स की आई सुनामी, सचिन तेंदुलकर हो गए हैरान
सूर्यकुमार यादव की बैटिंग से सचिन तेंदुलकर हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनके लिए जोरदार रिएक्शन दिए।

MI vs GT, Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 218 का स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बल्ले से तूफानी शतकीय पारी देखने को मिली। सूर्या ने ताबाही मचाते हुए गुजरात के गेंदबाजों को धो डाला।
सूर्यकुमार यादव ने महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने बीसवें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जमाते हुए शतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 6 छक्के उड़ाए। गुजरात के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का यह सर्वाधिक स्कोर है। उनसे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की पारी खेली थी।
मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के टॉप पांच नामों में सूर्या शामिल हो गए हैं। सबसे ज्यादा रन मुंबई के लिए जयसूर्या ने बनाये थे। उन्होंने नाबाद 114 रन जड़े थे। उनके अलावा रोहित शर्मा के नाम नाबाद 109 रन है। सूर्या नम्बर तीन और सचिन का चौथा स्थान है। लेंडल सिमंस पांचवें नम्बर पर हैं।
सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी को देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे सचिन तेंदुलकर भी काफी खुश हो गए। तेंदुलकर उनके एक शॉट के बाद रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाये। सूर्या के अजीब शॉट के बाद तेंदुलकर ने भी उनकी नकल करने के अंदाज में कुछ कहा। संभवतः वह यही बोले होंगे कि क्या शॉट मारा है।
मुंबई इंडियंस के बड़े शॉट की नींव रोहित शर्मा और ईशान किशन ने रखी थी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रनों की भागीदारी कर डाली। इसके बाद रोहित 29 और किशन 31 रन बनाकर चलते बने लेकिन सूर्या ने मामला ही पलट दिया। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ गेंदों को बाउंड्री की राह दिखाई।
उनके अलावा विष्णु विनोद ने भी कुछ आकर्षक शॉट जमाए। विनोद ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 30 रनों की धाकड़ पारी खेली। सूर्यकुमार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। उनके शतक के बाद ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं आई।












Click it and Unblock the Notifications