IPL 2023: आज MI और CSK के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट, कैसी होगी प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप पर भी की जाएगी।

MI vs CSK, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें सीजन के बढ़ते मुकाबलों के साथ दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। आज यानी शनिवार को आईपीएल 2023 डबल-हेडर का दिन है। संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स डेविड वार्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी, इसके बाद रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोचक मुकाबला होगा। आइए जानते हैं वानखेड़े स्टेडियम कि पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट।
Wankhede Stadium Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव रहती है। वानखेड़े की पिच अक्सर हाई-स्कोरिंग के लिए जानी जाती है। पिच पर काफी चौके-छक्के देखने को मिलते हैं, क्योंकि गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, हालांकि, तेज गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिल सकती है। यहां आईपीएल का औसत स्कोर 180 है, और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का जीत प्रतिशत भी काफी बेहतर है।
Wankhede Stadium weather: वानखेड़े स्टेडियम वेदर अपडेट
वानखेड़े स्टेडियम में आज मौसम का हल्का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि मुंबई और चेन्नई के बीच आईपीएल मैच के दौरान बारिश के खलल डालने का अनुमान बहुत ही कम है। मैच के दौरान हवा की गति लगभग 12-15 किमी/घंटा होगी, जबकि तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मुंबई इंडियंस कर सकती है रणनीति में बदलाव
आईपीएल 2023 का 12वां मैच मुंबई और चेन्नई के बीच 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे। आज के हाई वोल्टेज मुकाबले में एक तरफ कप्तान रोहित की टीम होगी, जोकि पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स होगी, जो चार बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। दोनों ही टीमें फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। मुंबई सीजन की पहली हार से सबक लेते हुए आज नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आएगी, चेन्नई ने पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ कुल 13 वाइड और 3 नो बॉल फेंककर गेंदबाजी पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया। चेन्नई ने 18 रन अतिरिक्त के तौर पर दिए, इसमें 2 लेग बाय के भी रन भी हैं।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान
चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11
एमएस धोनी (कप्तान) डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह , प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन , पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।












Click it and Unblock the Notifications